scorecardresearch
 

ढोल पर बैठ तिलक वर्मा ने किया डांस... रिंकू सिंह और शर्मीले मोहम्मद कैफ ने भी दिखाए डांस मूव्स

भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा ने टीम इंडिया में 'चाइनामैन' के नाम से पॉपुलर क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में खूब रंग जमाया. उन्होंने ढोल पर दोस्तों के साथ मिलकर खूब डांस किया जिसमें उनका साथ उनके सीनियर मोहम्मद कैफ, साथी खिलाड़ी रिंकू सिंह और यजुवेंद्र चहल ने भी दिया.

Advertisement
X
तिलक वर्मा ने मोहम्मद कैफ और रिंकू सिंह संग किया जोरदार डांस (Photo: ITG)
तिलक वर्मा ने मोहम्मद कैफ और रिंकू सिंह संग किया जोरदार डांस (Photo: ITG)

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव और उनकी पत्नी वंशिका ने मसूरी में शादी के बंधन में बंध गए. लेकिन इस शादी में शामिल हुए टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने महफिल लूट ली. इस दौरान युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा अपने पूरे रंग में नजर आए. उन्होंने ढोल पर बैठकर जमकर डांस किया. वहीं मैदान पर शांत रहने वाले मोहम्मद कैफ ने अपने जबरदस्त डांस मूव्स से सबको हैरान कर दिया.

फिनिशर रिंकू सिंह और युजवेंद्र चहल की जोड़ी ने भी डांस फ्लोर पर जमकर आग लगाई. क्रिकेट सितारों की यह मस्ती भरा डांस इंटरनेट पर छाया हुआ है और फैंस इन खिलाड़ियों का यह नया अवतार खूब पसंद कर रहे हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

इतना ही नहीं अपनी बारात में दूल्हे राजा ने भी डांस करते में कोई कसर नहीं छोड़ी. 

इतना ही सामने आए एक वीडियो में तो तिलक वर्मा ढोल पर बैठकर डांस करते नजर आए. वहां मौजूद उनके बाकी साथी चहल और रिंकू सिंह उनके साथ खूब कदमताल मिलाते नजर आए. मोहम्मद कैफ इस दौरान डांस करते टीम इंडिया के खिलाड़ियों की पैसों से नजर भी उतारते नजर आए.

---- समाप्त ----
Live TV

सोशल मीडिया पर छाए वीडियो में शेरवानी में दूल्हे राजा जमकर अपने डांस मूव्स दिखाते नजर आ रहे हैं.

Advertisement
Advertisement