सचिन रमेश तेंदुलकर (Sachin Ramesh Tendulkar) को क्रिकेट के इतिहास में विश्व का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जाता है (Best Batsman Ever). भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न (First Bhart Ratna Recipient Cricketer) से सम्मानित होने वाले वह पहले खिलाड़ी और सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं. वे खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले क्रिकेटर हैं. साल 2008 में वे पद्म विभूषण से भी पुरस्कृत किये गए.
सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को (Date of Birth) मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम रमेश तेंदुलकर और मां का रजनी तेंदुलकर हैं (Sachin Tendulakr Parents). उनके बड़े भाई अजीत तेंदुलकर ने उन्हें क्रिकेट खेलने के लिये प्रोत्साहित किया था (Sachin Mentor Ajit Tendulkar). सचिन के एक और भाई नितिन तेंदुलकर और एक बहन सविताई तेंदुलकर हैं (Sachin Tendulkar Siblings).
साल 1995 में सचिन ने डॉ. अंजलि मेहता से शादी की थी (Sachin Tendulkar Wife). इनके के दो बच्चें है, बड़ी बेटी सारा तेंदुलकर और बेटा अर्जुन तेंदुलकर है (Sachin Tendulakr Daughter and son).
सचिन की स्कूली शिक्षा मुंबई के शारदाश्रम विद्यामंदिर (Shardashram Vidyamandir Mumbai) से हुई. वहीं पर उन्होंने कोच रमाकान्त अचरेकर की देख रेख में अपने क्रिकेट जीवन का आगाज किया (Sachin Tendulkar Coach Ramakant Achrekar).
साल 1989 में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू के बाद उन्होंने बल्लेबाजी में कई कीर्तिमान बनाए (Sachin Tendulkar Debut). उन्होंने टेस्ट और वनडे क्रिकेट, दोनों में सर्वाधिक शतक लगाए हैं (Most Centuries in Test and ODIs). वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं. एकदिवसीय मैचों में भी सर्वाधिक रन बनाने का कीर्तिमान उनके नाम है. उन्होंने अपना पहला प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच मुम्बई के लिये 14 वर्ष की आयु में खेला था. उनके अन्तर्राष्ट्रीय खेल जीवन की शुरुआत 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची से हुई.
साल 2001 में, सचिन तेंदुलकर 10,000 ओडीआई रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने. तेंदुलकर 2011 क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम का भी हिस्सा रहे. . साल 2012 में वे इंटरनेशनल क्रिकेट में सौ शतक लगाने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र बल्लेबाज बने (Century of centuries).
सचिन तेंदुलकर पूर्व राज्यसभा सांसद भी हैं (Sachin in Rajya Sabha).
उनके प्रशंसक उन्हें प्यार से लिटिल मास्टर और मास्टर ब्लास्टर के नाम से बुलाते हैं (Little Master, Master Blaster). क्रिकेट के अलावा वह अपने ही नाम के एक सफल रेस्टोरेंट के भी मालिक हैं.
सचिन ने 2012 में वनडे और 2013 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया (Sachin Tendulkar Retirement).
क्रिकेट के भगवान (God of Cricket) कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर पर एक बायोपिक फिल्म ‘सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स’ बनाई जा चुकी है (Sachin Tendulkar Biopic).
सचिन का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @sachin_rt है. उनका फेसबुक पेज Sachin Tendulkar के नाम से है और वे इंस्टाग्राम पर sachintendulkar यूजरनेम से एक्टिव हैं.
तेंदुलकर परिवार ने गणपति की स्थापना की. सानिया और सारा तेंदुलकर ट्रेडिशनल साड़ी में नजर आईं. सानिया ने गणपति रेडी पोस्ट किया तो सारा ने 'Ganpu season' कैप्शन के साथ फोटो शेयर की. सचिन तेंदुलकर ने घर पर ही छोटे गणेश की विसर्जन की वीडियो पोस्ट की.
जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में उतरते ही सचिन तेंदुलकर का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. टेलर का वनडे करियर 22 साल 146 दिन का हो गया है, जबकि सचिन ने 22 साल 91 दिन तक वनडे खेला था. 40 साल के टेलर रिटायरमेंट, ICC बैन और वापसी के बाद इस मुकाम तक पहुंचे हैं.
गणेश चतुर्थी 2026 के खास मौके पर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के घर गणपति बप्पा का भव्य स्वागत किया गया. सारा तेंदुलकर ने घर की पूजा, चांदी के सिंहासन पर विराजे बप्पा और आरती के खूबसूरत वीडियो शेयर किए. इस दौरान गुलाबी सूट में सारा और ग्रीन कलर की साड़ी में उनकी भाभी सानिया ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं.
एंटीलिया में गणेशोत्सव के दौरान बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां पहुंचीं। करीना कपूर अपने बेटों तैमूर और जेह, सैफ अली खान व करिश्मा कपूर संग नजर आईं। काजोल, निसा-युग, हरभजन सिंह, गीता बसरा, अदनान सामी और सचिन तेंदुलकर भी परिवार के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे।
इस स्टार-स्टडेड शाम में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए, जहां उनकी बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंदोक ने अपनी खूबसूरत पारंपरिक लुक से सभी का ध्यान खींचा.
कई दिग्गज क्रिकेटर्स अपने परिवार के साथ अंबानी के गणपति उत्सव का हिस्सा बने. सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर संग नजर आए.
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में 62 रनों की नाबाद पारी खेलकर सचिन तेंदुलकर का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। रूट टेस्ट क्रिकेट में 69 अर्धशतकों के साथ सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। सचिन के नाम 68 अर्धशतक हैं।
जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच में कमाल की पारी खेलते हुए टीम को 8 विकेट से दमदार जीत दिला दी है.
क्रिकेट मैदान पर बादशाहत के बाद सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी अब एक नई पारी खेल रहे हैं. क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद दोनों ने स्टार्टअप की दुनिया में भी कदम रखा है. दोनों की ही नजर ऑटो सेक्टर से जुड़े कारोबार पर है. धोनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी में तो सचिन तेंदुलकर ने यूज्ड कार प्लेटफॉर्म पर पैसा लगाया है. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
क्रिकेट की पिच पर अनगिनत रिकॉर्ड बनाने वाले सचिन तेंदुलकर अब रियल एस्टेट मार्केट में नई पारियां खेल रहे हैं. उन्होंने लोनावला की शांत और हरी-भरी वादियों में अपना नया ठिकाना चुना है.
सचिन तेंदुलकर की कहानी बताती है कि किसी खिलाड़ी का ब्रांड सिर्फ उसके खेलते रहने तक सीमित नहीं होता. करीब 13 साल पहले क्रिकेट को अलविदा कहने के बावजूद उनकी लोकप्रियता, भरोसे और विश्वसनीयता ने 'ब्रैंड सचिन' को रिटायर नहीं होने दिया.
सचिन तेंदुलकर ने 32 साल पहले आज ही के दिन 9 सितंबर 1994 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक लगाया था. जानिए उस ऐतिहासिक पारी की पूरी कहानी.
सारा तेंदुलकर और सानिया तेंदुलकर ने साथ में ‘Get Ready With Us’ रील शेयर की है. रील में दोनों का मेकअप मोमेंट, ट्रेडिशनल लुक और मजेदार ‘Calm vs Chaos’ अंदाज देखने को मिला.
आज टीचर्स डे के दिन सब लोग अपने गुरु को याद करके नमन कर रहे हैं. क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी अपने सबसे पहले गुरु यानी अपने पिता को याद कर एक दिल छू लेने वाली बात शेयर की है.
इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा जगजाहिर है. सचिन तेंदुलकर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा के नाम बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं. भारतीय खिलाड़ियों ये आंकड़े इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी असाधारण निरंतरता और लंबे योगदान को दर्शाते हैं.
सचिन तेंदुलकर की मां रजनी तेंदुलकर का जन्मदिन परिवार ने बेहद खास अंदाज में मनाया. इस मौके पर सारा तेंदुलकर, अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक समेत परिवार के लोग मौजूद रहे. सचिन ने मां के जन्मदिन की भावुक झलकियां शेयर कर उनके प्रति अपना प्यार जाहिर किया.
भारतीय क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों को लेकर हमेशा बहस होती रही है. अब इस पर दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी पसंद साफ कर दी है. उन्होंने विराट कोहली के ऊपर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को तरजीह दी.
सचिन तेंदुलकर ने परिवार और दोस्तों के साथ ओणम का जश्न मनाया और इसकी प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की. तस्वीर में शानदार दावत के बीच उनके पालतू डॉग बाउंसर ने टेबल के नीचे छिपकर फैन्स का ध्यान खींच लिया. सचिन ने बाउंसर को खोजने वालों के लिए अतिरिक्त मिठाई का मजेदार चैलेंज भी दिया.
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार रन बना रहे श्रीलंका के सोनल दिनुषा की तारीफ BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की है. शुक्ला ने दिनुषा की तुलना सचिन तेंदुलकर से करते हुए उन्हें शानदार टेस्ट बल्लेबाज बताया. 25 साल के दिनुषा ने भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में कुल 3 शतक जड़े.
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक ने पेट केयर की दुनिया में एक और उपलब्धि हासिल की है. अब वो एक सर्टिफाइड वेटरनरी टेक्नीशियन हैं. वह मुंबई में Mr. Paws Pet Spa & Store भी चलाती हैं. जानवरों के प्रति उनका प्यार अब उनके प्रोफेशनल करियर का अहम हिस्सा बन चुका है.
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने लीड्स टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ 66 रनों की पारी खेलकर अपने 68वें अर्धशतक के साथ सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. जो रूट की नजर अब सचिन के 4 बड़े रिकॉर्ड पर है.