scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Darjeeling Toy Train: पहाड़ों पर जादुई सफर... दार्जिलिंग में लौट रही मशहूर टॉय ट्रेन, जानें किराया

दार्जिलिंग में टॉय ट्रेन की वापसी
  • 1/6

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (Darjeeling Himalayan Railway) एक बार फिर दुर्गा पूजा के विशेष मौके पर पहाड़ों पर पुराने जमाने के जादुई सफर का आनंद लेने का मौका दे रहा है. स्टीम और डीजल ट्रेन इंजनों की वापसी के साथ पर्यटकों को अनूठा अनुभव देने के लिए तैयार है. इनमें टैगोर से प्रेरित मुक्ता धारा और रेड पांडा हेरिटेज माउंटेन सफर शामिल हैं. (Photo: File)

हेरिटेज राइड का आनंद
  • 2/6

हेरिटेज राइड का आनंद
दुर्गा पूजा के सीजन में स्पेशल ट्रैवल सर्विस के साथ दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे पुराने जमाने की यात्रा का आकर्षण फिर पेश कर रहा है, वो भी दार्जिलिंग की मशहूर टॉय ट्रेन के जरिए. इस यात्रा में पर्यटकों को रेलवे घुमावदार पहाड़ी रास्तों, धुंध से ढकी पहाड़ियों और उस अनूठी विरासत के माहौल का अनुभव करने का मौका देगा, जिसने दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे को ग्लोबल लेवल पर प्रसिद्ध किया है. (File Photo: ITG)

रविंद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि देती यात्रा
  • 3/6

रविंद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि देती यात्रा
नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि के रूप में 'मुक्ता धारा' नामक एक नई यात्रा कुर्सियोंग और महानदी को जोड़ेगी. पगलाझोरा नदी (Paglajhora River) की प्राकृतिक सुंदरता और टैगोर की प्रसिद्ध कविता से प्रेरित यह यात्रा साहित्य, परिदृश्य और रेलवे विरासत का एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगी. (File Photo: ITG/Pexels)

Advertisement
'Red Panda' की वापसी
  • 4/6

'Red Panda' की वापसी
दार्जिलिंग की मशहूर स्टीम इंजन 'रेड पांडा' जॉयराइड के साथ फिर से पटरी पर लौटेगी और पर्यटकों को पहाड़ों का सफर कराती दिखाई देगी. कर्सियांग-महानदी के इस राउंड ट्रिप में सैलानी ऐतिहासिक हिमालयन रेलवे रूट के सबसे खूबसूरत नजारों में से एक से गुजरते हुए स्टीम इंजन वाली यात्रा का आनंद ले सकेंगे. (Photo: File/ITG)

1 अक्टूबर से त्योहारों पर खास ऑफर
  • 5/6

1 अक्टूबर से त्योहारों पर खास ऑफर
दुर्गा पूजा के जश्न से पहले, दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (DHR) उन पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए और भी तमाम खास सेवाएं शुरू कर रहा है, जो त्योहारों का अनोखा अनुभव लेना चाहते हैं. 1 अक्टूबर से पर्यटकों के पास दार्जिलिंग-घूम और कर्सियांग-महानदी के बीच पहाड़ी इलाकों में जॉयराइड का आनंद लेने के अतिरिक्त विकल्प होंगे. (File Photo: ITG)

कितना होगा ट्रेन का किराया 
  • 6/6

कितना होगा ट्रेन का किराया 
ये खास राइड सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह जाने का जरिया नहीं हैं, बल्कि ये दार्जिलिंग की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक इतिहास के बीच एक धीमी और सुकून भरी यात्रा का वादा करती हैं. डीजल और स्टीम इंजन के विकल्पों के साथ, पर्यटक अलग-अलग हेरिटेज ऑप्शन चुन सकते हैं, जिनका किराया 800 रुपये से लेकर 1,530 रुपये प्रति यात्री के बीच रखा गया है. (Photo: Reuters)

Advertisement
Advertisement