scorecardresearch
 

Tips to make Mint Raita: गर्मी ने खींच ली है सारी ताकत? रोज लंच में खाएं पुदीना रायता, शरीर को अंदर से रखेगा AC जैसा ठंडा

Tips to make Mint Raita: गर्मियों में पुदीना का रायता शरीर को अंदर से ठंडा और हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है. यहां हम आपको इसकी आसान रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
X
पुदीना का रायता (Photo: ITG)
पुदीना का रायता (Photo: ITG)

Tips to make Mint Raita: भारत के ज्यादातर राज्यों में गर्मी का प्रकोप शुरू होते ही चिलचिलाती धूप और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारत के कई राज्यों में पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है. चटक धूप और गर्म हवाओं के बीच शरीर को अंदरूनी ठंडक पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं है.

ऐसे में शरीर के तापमान को बनाए रखने और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खान-पान पर ध्यान देना सबसे ज्यादा जरूरी है. पुदीना रायता एक ऐसी सुपर-डिश है जो न केवल आपके भोजन का स्वाद बढ़ाती है बल्कि गर्मी के खिलाफ एक सुरक्षा कवच का भी काम करती है. यहां हम आपको इसकी रेसिपी बता रहे हैं. 

पुदीना के रायता के लिए क्या चाहिए
ताजा दही: 2 कप (अच्छी तरह फेंटा हुआ)

ताजी पुदीना पत्तियां: 1 मुट्ठी (बारीक पिसी हुई या कटी हुई)

काला नमक: आधा चम्मच

भुना जीरा पाउडर: 1 चम्मच

हरी मिर्च: 1 (बारीक कटी हुई, वैकल्पिक)

चीनी: एक चुटकी (दही का खट्टापन बैलेंस करने के लिए)

बूंदी: ये ऑप्शनल है. अगर आप बूंदी वाला पुदीना रायता पसंद करते हैं तो इसमें बूंदी भी मिला सकते हैं.

बनाने का तरीका

Advertisement

सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को धोकर थोड़ा सा पानी डालकर दरदरा पीस लें या बारीक काट लें.

एक बड़े बर्तन में ठंडे दही को लें और उसे मथनी या व्हिस्कर से स्मूद कर लें.

दही में पुदीने का पेस्ट, काला नमक, भुना जीरा और हरी मिर्च डालें.

सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं. यदि रायता ज्यादा गाढ़ा लगे, तो थोड़ा ठंडा पानी मिला सकते हैं.

ऊपर से पुदीने की पत्तियों और जीरा पाउडर से सजाएं.

इसे खाने से 15-20 मिनट पहले फ्रिज में रखें ताकि यह एकदम ठंडा और रिफ्रेशिंग हो जाए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement