आंखों के नीचे बड़े-बड़े गहरे डार्क सर्कल्स आजकल सिर्फ कम नींद की वजह से नहीं, बल्कि लगातार स्क्रीन देखने, स्ट्रेस, बढ़ती उम्र और थकान के कारण भी होने लगे हैं. ये ना केवल चेहरे की सुंदरता को कम करते हैं, बल्कि आंखों की खराब स्थिति को भी दर्शाते हैं. डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए ऐसे में कई लोग महंगी अंडर-आई क्रीम और सीरम खरीदते हैं. हालांकि, इन पर पानी की तरह पैसा बहाने के बाद भी उनके चेहरे से डार्क सर्कल्स पूरी तरह गायब नहीं होते हैं.
अगर आप भी आंखों के नीचे मोटे-मोटे दिखने वाले डार्क सर्कल्स से परेशान हैं, तो टेंशन छोड़ दीजिए. आप इनसे छुटकारा पाने के लिए बादाम से घर पर ही बढ़िया अंडर-आई पैक बना सकते हैं. खास बात ये है कि इस पैक को बनाने के लिए बादाम की गिरी नहीं, बल्कि भीगे बादाम के छिलकों का इस्तेमाल किया जाता है. जी हां, रोज खाए जाने वाले भीगे बादाम के जिन छिलकों को आप कबाड़ समझकर फेंक देते हैं, वो आपकी आंखों के नीचे आने वाले डार्क-सर्कल्स को ठीक करने लिए वरदान साबित हो सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं ये अंडर-आई पैक और किस तरह करना चाहिए इसका इस्तेमाल.
क्यों खास माने जाते हैं भीगे बादाम के छिलके?
बादाम के छिलकों में पॉलीफेनॉल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कुछ प्लांट्स से मिलने वाले कंपाउंड पाए जाते हैं. वहीं बादाम में मौजूद विटामिन ई स्किन को पोषण देने में भी मदद कर सकता है. ऐसे में ये आंखों के नीचे लगाने के लिए अच्छा रहता है.
ऐसे तैयार करें DIY अंडर-आई पैक
इंग्रेडिएंट्स:
बनाने का तरीका
1. भीगे हुए बादाम के छिलकों को अच्छी तरह पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें.
2. अब छिलकों के पिसे पेस्ट में कच्चा दूध और शहद मिलाएं.
3. आपका अंडर-आई पैच तैयार है.
4. इस अंडर-आई पैच को आंखों के नीचे हल्के हाथों से लगाएं. लगाते वक्त ध्यान रखें कि ये पैक आंखों के अंदर न जाए.
5. 10-15 मिनट के लिए आंखों के नीचे लगा रहने दें और फिर नॉर्मल पानी से धो लें.
इन चीजों में हैं कैसे गुण?
1. बादाम के छिलके: इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो स्किन को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं.
2. कच्चा दूध: कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो एक्सफोलिएशन में मदद कर सकता है. लेकिन सेंसिटिव स्किन वाले लोगों में इससे जलन या एलर्जी भी हो सकती है.
3. शहद: शहद एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट माना जाता है, जो स्किन में नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है.
क्या इससे सच में डार्क सर्कल्स हो जाते हैं खत्म?
ऐसा दावा करना सही नहीं होगा. डार्क सर्कल्स के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे नींद की कमी, आनुवंशिक कारण, बढ़ती उम्र, एलर्जी, आयरन की कमी और लगातार स्क्रीन टाइम. अगर डार्क सर्कल्स लंबे समय से बने हुए हैं या तेजी से बढ़ रहे हैं, तो स्किन एक्सपर्ट्स से सलाह लेना बेहतर रहता है.