scorecardresearch
 

बार-बार चादर धोने का झंझट खत्म! बिना धोए भी हफ्तों तक फ्रेश और नई जैसी रहेगी बेडशीट, अपनाएं एक्सपर्ट्स की ये 6 टिप्स

क्या आप भी चादर जरा-सी गंदी होते ही धो देते हैं? अगर हां, तो अब ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. लॉन्ड्री एक्सपर्ट्स ने 6 आसान ट्रिक्स बताई हैं, जिनकी मदद से आप चादर को लंबे समय तक साफ, फ्रेश और नई जैसी रख सकते हैं.

Advertisement
X
चादर को जल्दी-जल्दी धोने की बजाय फैब्रिक फ्रेशनर का इस्तेमाल करके उसे फ्रेश रखा जा सकता है. (Photo: ITG)
चादर को जल्दी-जल्दी धोने की बजाय फैब्रिक फ्रेशनर का इस्तेमाल करके उसे फ्रेश रखा जा सकता है. (Photo: ITG)

बिस्तर पर चादर हर घर में बिछाई जाती हैं. इनपर सभी बैठते और सोते हैं, जिसकी वजह उनमें धूल, पसीना, बॉडी ऑयल और छोटे-मोटे दाग लग जाते हैं. चादर जरा सी गंदी होते ही लोग इसे धुलने डाल देते हैं. क्या आप भी ऐसा ही करते हैं? अगर हां, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसा करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. 

चादर पर धूल, पीसना और दाग लगने का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आपको हर दूसरे दिन चादरें धोनी पड़े. अगर कुछ आसान आदतें अपना ली जाएं, तो आपकी चादर लंबे समय तक साफ, महकती हुई और नई जैसी बनी रह सकती है. लॉन्ड्री एक्सपर्ट्स ने 6 आसान टिप्स बताए हैं, जो आपकी चादरों को बिना धोए साफ-फ्रेश रखने में मदद कर सकती हैं. इसके साथ ही ये आदतें चादरों की लाइफ भी बढ़ा देती हैं. 

1. दाग लगते ही तुरंत साफ करें: अगर चादर पर चाय, कॉफी, खाना या कोई और दाग लग जाए, तो उसे सुखने न दें और तुरंत साफ कर दें. दाग जितनी देर तक रहेगा, उसके कपड़े में जमने की संभावना उतनी ही बढ़ जाएगी. इसलिए घर में हमेशा एक अच्छा स्पॉट क्लीनर रखें.

2. सिर्फ एक नहीं, 2-3 बेडशीट सेट रखें: अगर आप रोज एक ही चाद का इस्तेमाल करते हैं, तो वो जल्दी घिसने लगती है. ऐसे में बेहतर होगा कि चादर के 2 या 3 सेट रखें और उन्हें बारी-बारी से इस्तेमाल करें. इससे हर बेडशीट ज्यादा समय तक अच्छी बनी रहेगी.

3. फ्लैट शीट का इस्तेमाल जरूर करें: अगर आप रजाई या डुवेट इस्तेमाल करते हैं, तो उसके नीचे फ्लैट शीट जरूर बिछाएं. इससे डुवेट कवर जल्दी गंदा नहीं होगा और हर बार उसे धोने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

4. पालतू जानवर के लिए अलग कंबल रखें: अगर आपके घर में डॉग या बिल्ली है और वो आपके साथ बिस्तर पर सोता है, तो उसके लिए एक अलग हल्का कंबल बिछा दें. इससे उसके बाल और गंदगी सीधे चादर पर नहीं आएंगे और आपको बार-बार चादर नहीं धोनी पड़ेगी.

Advertisement

5. तकिए के कवर ज्यादा बार बदलें: एक्सपर्ट के मुताबिक, तकिए के कवर चादर से ज्यादा जल्दी गंदे होते हैं क्योंकि उन पर चेहरे का तेल, पसीना और बालों की गंदगी जमा होती है. इसलिए इन्हें बेडशीट के मुकाबले दोगुनी बार बदलना और धोना चाहिए.

6. फैब्रिक फ्रेशनर स्प्रे करें और कमरे में हवा आने दें: हर दिन कुछ देर के लिए कमरे की खिड़कियां खोलें ताकि ताजी हवा आती रहे. इसके साथ ही, बेडशीट पर हल्का फैब्रिक फ्रेशनर स्प्रे करने से उनमें ताजगी बनी रहती है और बदबू भी नहीं आती है.

कितने समय बाद बदलनी चाहिए चादर?
अगर आप किसी चादर का रोज इस्तेमाल करते हैं, तो उसे लगभग 2 साल बाद बदल देना बेहतर माना जाता है. लेकिन अगर आप किसी चादर को खास मौकों पर ही बिछाते हैं, तो वो लंबे समय तक चल सकती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement