scorecardresearch
 

गर्मियों में सब्जियां पकाते समय भूलकर भी न डालें ये 7 चीजें, वरना चंद घंटों में ही हो जाएगी खराब!

गर्मियों में पकी हुई सब्जी के जल्दी खराब होने की वजह सिर्फ मौसम नहीं, बल्कि आपकी कुकिंग स्टाइल भी हो सकती है. सब्जी पकाते वक्त कुछ गलत चीजों का इस्तेमाल करने से वो कुछ ही घंटों में खराब हो जाती है. इस खबर में जानेंगे सब्जी को लंबे समय तक फ्रेश रखने के तरीके.

Advertisement
X
अगर आप अपनी सब्जी में टमाटर डालेंगे तो वो जल्दी खराब हो सकती है. (Photo: ITG)
अगर आप अपनी सब्जी में टमाटर डालेंगे तो वो जल्दी खराब हो सकती है. (Photo: ITG)

गर्मियों में न केवल कच्ची सब्जियां, बल्कि पकी हुई सब्जी भी जल्दी खराब हो जाती है. गर्मी के मौसम में पकी सब्जियों का खराब होना भी आम बात है. इसकी वजह अक्सर लोग मौसम की तपिश को मानते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कई बार इसकी वजह सिर्फ मौसम नहीं होता है. पकी हुई सब्जियों के खराब होने के पीछे कई बार आपकी कुकिंग स्टाइल का भी हाथ होता है.

दरअलस, आप खाना पकाते वक्त सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए अक्सर कुछ ऐसी चीजें डाल देते हैं जो सब्जी की शेल्फ लाइफ कम कर देती हैं. खासकर टमाटर, प्याज या फिर मलाई जैसी चीजों का गलत इस्तेमाल सब्जी को जल्दी खट्टा और खराब बना सकता है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी बनी हुई सब्जी लंबे समय तक फ्रेश रहे, तो ये जानना बहुत जरूरी है कि गर्मियों में खाना पकाते वक्त आपको किन चीजों की नहीं डालना चाहिए. चलिए जानते हैं.

टमाटर: लिस्ट में सबसे पहले नाम टमाटर का है. टमाटर में खट्टापन होता है. ऐसे में ज्यादा टमाटर डालने से सब्जी में नमी और एसिडिटी बढ़ जाती है, जिससे गर्मियों में वो जल्दी खट्टी होकर खराब होने लगती है.

प्याज: प्याज अगर ठीक से भूना न जाए या ज्यादा मात्रा में डाला जाए, तो वो नमी छोड़ता रहता है. इससे सब्जी पानी छोड़ने लगती है और उसमें बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं. ऐसे में प्याज डालने से गर्मियों में सब्जियां जल्दी खराब हो सकती हैं.

Advertisement

ज्यादा पानी: गर्मियों में सब्जी बनाते समय उसमें ज्यादा पानी डालना सबसे बड़ी गलती है. दरअसल, ज्यादा नमी होने से बैक्टीरिया बहुत जल्दी पनपते हैं, जिससे सब्जी कुछ ही घंटों में खराब हो सकती है.

दही, क्रीम या मलाई: अक्सर लोग सब्जी की ग्रेवी को ज्यादा रिच बनाने के लिए उसमें दही, क्रीम या मलाई डालते हैं. इनसे गर्मी में खाना जल्दी खट्टा हो जाती हैं. अगर सब्जी तुरंत फ्रिज में न रखी जाए, तो खराब होने का खतरा बढ़ जाता है.

हरा धनिया और पत्तेदार चीजें: गार्निश के लिए डाली गई हरी धनिया या पत्तेदार सब्जियां पानी छोड़ती हैं. ज्यादा देर बाहर रखने पर ये सब्जी को जल्दी सड़ा सकती हैं.
 
कच्चा नारियल: अगर आपने अपनी सब्जी में ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल डाला है, तो वो बहुत जल्दी खराब हो सकती है. दरअसल, नारियल जल्दी खराब होता है. इसमें नमी ज्यादा होने के कारण ये जल्दी खट्टा या कड़वा हो जाता है.

पनीर और अंडे वाली स्टफिंग: अगर आपने अपने खाने के लिए पनीर भुर्जी या एग भुर्जी बनाई है, तो वो कुछ ही घंटों में खराब हो सकती है. दरअलस, पनीर और अंडे गर्मी में ज्यादा जल्दी नमी छोड़ते हैं, जिससे इनमें बदबू आने लगती है और ये जल्दी खराब हो जाती हैं. इसके साथ ही अगर आपने पनीर और अंडे की फिलिंग वाला सैंडविच/रैप्स बनाया तो वो भी जल्दी खराब हो सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement