scorecardresearch
 

Suji Dahi Chilla Recipe: नाश्ते में बनाएं सूजी-दही का क्रिस्पी चीला, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

Suji Dahi Chilla Recipe: अगर आप रोजाना बेसन चीला खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो सूजी-दही चीला से बेहतर शायद ही कोई ऑप्शन होगा. आज हम आपको मिनटों में हेल्दी और टेस्टी सूजी-दही चीला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
गर्मियों में सुबह के नाश्ते के लिए ट्राई करें सूजी-दही चीला, रेसिपी है आसान (Photo- Adobe Stock)
गर्मियों में सुबह के नाश्ते के लिए ट्राई करें सूजी-दही चीला, रेसिपी है आसान (Photo- Adobe Stock)

Suji Dahi Chilla Recipe: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी खाना होता है लेकिन समय की कमी के कारण अक्सर समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए जो हेल्दी और टेस्टी होने के साथ-साथ आसानी से पचने वाला भी हो. ऐसे में सूजी और दही से बना चीला आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह चीला बाहर से क्रिस्पी और अंदर से काफी सॉफ्ट होता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए पहले से किसी खास तैयारी की जरूरत नहीं होती. किचन में मौजूद कुछ चीजों से आप इसे आसानी से मिनटों में बना सकते हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चे से लेकर बड़ों तक सभी इसे पसंद करते हैं.


इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कप सूजी
आधा कप दही (ताजा या हल्का खट्टा)
पानी (बैटर बनाने के लिए, जरूरत के अनुसार)
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
1–2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
थोड़ा-सा हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
आधा छोटा चम्मच जीरा
नमक (स्वादानुसार)
तेल या घी (चीला सेंकने के लिए)

सूजी-दही चीला कैसे बनाते हैं?

  1. एक बड़े बर्तन में सूजी और दही डालें. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा और स्मूद घोल तैयार कर लें. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा गाढ़ा हो न ज्यादा पतला.
  2. अब इस घोल में बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. 
  3. घोल को ढककर 10–15 मिनट के लिए रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए.
  4. अब गैस पर तवा गरम करें और उस पर थोड़ा-सा तेल या घी लगाकर चिकना कर लें.
  5. मीडियम गैस पर तवे पर एक बड़ा चम्मच घोल डालें और उसे गोल आकार में फैला लें. 
  6. अब चीले को दोनों तरह से हल्का सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेक लें.
  7. गरमा-गरम सूजी-दही चीला तैयार है. इसे चटनी या टोमैटो केचप के साथ परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement