scorecardresearch
 

Sawan Pehla Somwar 2026: बाजार की मिठाई भूल जाएंगे! इस सावन सोमवार सिर्फ 2 चीजों से घर पर बनाएं मलाईदार 'नारियल की रबड़ी'

Sawan Pehla Somwar 2026: अगर खाने के बाद कुछ मीठा खाने का मन करता है, तो इस बार घर पर मलाईदार नारियल की रबड़ी बनाकर देखें. दूध, ताजे नारियल और कुछ इंग्रेडिएंट्स से घर पर शाही डिजर्ट तैयार किया जा सकता है. इस नारियल रबड़ी की हर चम्मच शाही स्वाद देती है.

Advertisement
X
नारियल की रबड़ी बनाना बहुत आसान है. (Photo: ITG)
नारियल की रबड़ी बनाना बहुत आसान है. (Photo: ITG)

Sawan First Somwar 2026: आज (03 अगस्त 2026) सावन का पहला सोमवार है. ऐसे में कई लोग भगवान शिव की पूजा के साथ व्रत भी रखते हैं. व्रत के दौरान अक्सर घरों में मीठा खाने का मन करता है. ऐसे में लोग बाजार से महंगी-महंगी बर्फी और मिठाई लाते हैं. लेकिन अगर हम कहें कि आपको बाजार से मीठा खरीदने की जरूरत नहीं है. आप घर पर ही आसानी से बनने वाला और बेहद स्वादिष्ट डेजर्ट बना सकते हैं वो भी पूरी तरह से सात्विक. सावन के पहले सोमवार को बाजार की मिठाइयों की बजाय नारियल की रबड़ी ट्राई करें. दूध और ताजे नारियल से बनने वाली ये मलाईदार रबड़ी स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि मुंह में जाते ही घुल जाती है.

इस खास डेजर्ट की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाने के लिए न ज्यादा इंग्रेडिएंट्स की जरूरत पड़ती है और न ही किसी खास कुकिंग स्किल की. कुछ आसान स्टेप्स में आप क्रीमी और शाही स्वाद वाली रबड़ी तैयार कर सकते हैं, जो व्रत के स्वाद को और भी खास बना देती है. बच्चे हों या बड़े, हर कोई इसे बड़े चाव से खाना पसंद करेगा.

नारियल की रबड़ी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 1 कप ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • 4-5 बड़े चम्मच चीनी
  • आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 10-12 केसर के धागे
  • 2 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम, पिस्ता या पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स

घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नारियल की रबड़ी

1. नारियल की रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले वाले बर्तन में फुल क्रीम दूध डालकर उबाल लें. इसके बाद आंच धीमी कर दें और दूध को धीरे-धीरे पकने दें.

2. जैसे-जैसे दूध पकेगा, वैसे-वैसे बर्तन के चारों तरफ मलाई जमने लगेगी. बीच-बीच में बर्तन के किनारों पर जमी इस मलाई को खुरचकर वापस दूध में मिलाते रहें. इससे रबड़ी का स्वाद और टेक्शचर दोनों बेहतर होंगे.

Advertisement

3. जब दूध लगभग आधा रह जाए, तब उसमें पहले से भिगोया हुआ केसर और चीनी डाल दें. इसे अच्छी तरह चलाएं ताकि चीनी पूरी तरह घुल जाए और दूध में हल्का केसरिया रंग आ जाए.

4. अब इस पके दूध में कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल, इलायची पाउडर और आधे ड्राई फ्रूट्स डाल दें. धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं, ताकि नारियल का स्वाद दूध में अच्छी तरह मिल जाए.

5. जब रबड़ी गाढ़ी और क्रीमी हो जाए, तब गैस बंद कर दें. इसे पहले नॉर्मल टेंपरेचर पर ठंडा होने दें. इसके बाद सर्विंग बाउल में निकालकर ऊपर से बचे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.

6. नारियल वाली ये स्वादिष्ट रबड़ी ठंडी-ठंडी खाने में और भी ज्यादा मजेदार लगती है.

परफेक्ट बनाने के आसान टिप्स

  • नारियल की रबड़ी बनाने के लिए हमेशा फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें, इससे रबड़ी ज्यादा मलाईदार बनती है.
  • ताजा नारियल इस्तेमाल करने से स्वाद और खुशबू दोनों अच्छे आते हैं.
  • दूध को तेज आंच पर पकाने की बजाय धीमी आंच पर गाढ़ा करें.
  • अगर ज्यादा मीठा पसंद नहीं है, तो चीनी अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.
  • परोसने से पहले ऊपर से थोड़ा केसर और कटे हुए पिस्ता डालने से रबड़ी और भी अट्रैक्टिव लगेगी.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement