How To Set Ice Cream Without Refrigerator: गर्मियों के मौसम में लोगों को ठंडी-ठंडी चीजें खाना पसंद होता है. लेकिन अगर ये ठंडी चीज आइसक्रीम हो, तो दिन बन जाता है. आइसक्रीम तपती गर्मी से राहत तो देती है, लेकिन हमेशा बाहर से लेकर खाना हेल्दी नहीं होता है. रोजाना बाजार वाली आइसक्रीम आपकी सेहत पर बुरा असर कर सकती है. ऐसे में लोग घर पर आइसक्रीम जमाते हैं. लेकिन कई बार पावरकट इतने लंबे होते हैं कि घर में फ्रिज नहीं चल पाता है और आइसक्रीम नहीं जम पाती है. इसके साथ ही हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स या बैचलर्स वहां पर फ्रिज न होने के कारण आइसक्रीम नहीं जमा पाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें अपना मन मारना पड़ जाता है. अगर आप भी इसी वजह से बाजार की महंगी आइसक्रीम पर पैसे खर्च करते हैं, तो अब रुक जाइए.
आज हम आपको एक ऐसा पुराना और अनोखा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिससे आप बिना फ्रिज के, सिर्फ 5 से 7 मिनट में घर पर ही शानदार आइसक्रीम तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.
इंग्रेडिएंट्स:
इस देसी जुगाड़ के लिए आपको बाजार से कोई महंगी मशीन लाने की जरूरत नहीं है. बस आपके पास ये चीजें होनी चाहिए:
बनाने का तरीका:
1. इस ट्रिक से आइसक्रीम जमाने के लिए सबसे पहले हम घोल तैयार करना होगा. मान लीजिए आप वैनिला आइसक्रीम बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए आधा कप ताजी मलाई और आधा कप दूध को एक साथ मिला लें.
2. अब इसमें अपने स्वादानुसार चीनी और कुछ बूंदें वैनिला एसेंस की डालें. इस पूरे मिक्शचर को अच्छे से फेंट लें ताकि ये बिल्कुल स्मूद और पतला पेस्ट बन जाए. अगर आपको जल्दी ही स्मूद करना है तो आप इसे मिक्सी में भी चला सकते हैं.
3. जब आपका ये मिक्स तैयार हो जाए उसके बाद तो इसको एक छोटी सी प्लास्टिक की थैली में भरकर अच्छे से बंद कर दें. अब बड़ा वाला जिप-लॉक बैग लें. इसमें काफी सारे बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से थोड़ा सा नमक छिड़क दें.
4. इसके बाद, आइसक्रीम मिक्शचर वाली छोटी थैली को इस बर्फ और नमक वाले बड़े बैग के ठीक बीच में रख दें. ऊपर से थोड़ी और बर्फ और नमक डाल दें ताकि वो चारों तरफ से ढक जाए.
5. अब जिप-लॉक बैग की चेन को अच्छी तरह बंद कर लें. इस बैग को एक मोटे तौलिए से लपेटें और अगले 5 से 7 मिनट तक इसे अपने हाथों से ऊपर-नीचे करते हुए अच्छे से हिलाते रहें.
6. बस, तौलिया हटाकर बैग खोलिए. आप देखेंगे कि आपकी ठंडी-ठंडी, गाढ़ी और मलाईदार आइसक्रीम जम कर तैयार हो चुकी होगी. चम्मच निकालिए और मजे से आइसक्रीम खाइए.