scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

1 लाख की FD 5 साल बाद कितनी होगी? बिना रिस्‍क मिलेगी इतनी रकम

एफडी में बढ़ रहा निवेश
  • 1/6

इन दिनों शेयर बाजार में गिरावट के दौरान लोग बिना रिस्‍क वाली योजनाओं में भी निवेश कर रहे है और अपने पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाइड कर रहे हैं. ये लोग खासकर बैंक एफडी या पोस्‍ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाओं में ज्‍यादा निवेश कर रहे हैं. ताकि अगर मार्केट में कोई संकट भी आए तो उन्‍हें एक मोटी रकम इन जगहों से मिल सके.
 

5 साल की एफडी पर मोटी रकम
  • 2/6

अगर आप भी बिना रिस्‍क वाली जगहों पर निवेश का प्‍लान बना रहे हैं और सिर्फ 5 साल के लिए निवेश कर मोटी रकम पाना चाहते हैं तो आपके लिए बैंक एफडी एक अच्‍छा विकल्‍प हो सकता है. हालांकि, मोटी रकम पाने के लिए आपको एक अच्‍छी रकम भी निवेश करनी होगी. 
 

1 लाख रुपये पर अच्‍छा रिटर्न
  • 3/6

अगर आप बैंक एफडी में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको कम से कम 1 लाख रुपये तो निवेश करना ही चाहिए, ताकि पांच साल में आपको इसका अच्‍छा रिटर्न दिखाई दे सके. कुछ बैंक स्‍पेशल ऑफर या सीनियर सिटीजन को 8.5 फीसदी या उससे ज्‍यादा 9 फीसदी का ब्‍याज ऑफर कर रहे हैं. 
 

Advertisement
1 लाख रुपये की एफडी पर कितनी कमाई
  • 4/6

अगर आप 8.5 फीसदी के हिसाब से 1 लाख रुपये FD में निवेश करते हैं तो आपके ये 100000 रुपये पांच साल के बाद ये रकम 1,52,279 रुपये हो जाएगी, जिसमें सिर्फ ब्‍याज से कमाई 52,279 रुपये होगी.
 

9 फीसदी के ब्‍याज पर 1 लाख पर कितनी कमाई
  • 5/6

इसी तरह, अगर आपको 9 फीसदी का ब्‍याज मिलता है तो 1 लाख रुपये के निवेश पर पांच साल बाद की एफडी पर आपको 1,56,051 रुपये मिलेंगे, जिसका मतलब है कि सिर्फ बयाज से ही आप 56,051 रुपये की कमाई कर लेंगी. 
 

कौन सा बैंक दे रहे मोटी रकम
  • 6/6

शिवालिक स्‍मॉल फाइनेंस बैंक, जाना स्‍मॉल फाइनेंस बैंक, यूनिटी स्‍मॉल फाइनेंस बैंक और सूर्योदय स्‍मॉल फाइनेंस बैंक 8.30 फीसदी से लेकर 9 फीसदी का ब्‍याज दे रहा है. 
 

Advertisement
Advertisement