How To Make Atta Biscuit: भारतीय घरों में सुबह और शाम चाय पीना जैसे आम बात है और पिछले कई सालों से यह चला रहा है. चाहे सर्दी हो या गर्मी दो समय चाय तो बनती ही है. चाय के साथ में कुछ क्रिस्पी मिल जाए तो चाय का मजा दोगुना हो जाता है. आमतौर पर लोग बेकरी से बिस्कुट खरीदकर लाकर अपने घरों में रखते हैं, जिसे वो चाय के साथ खाना पसंद करते हैं. इसके अलावा घर आने वाले मेहमानों को भी देते हैं.
लेकिन बाजार के बिस्कुट में अक्सर मैदा, प्रिजर्वेटिव और ज्यादा चीनी होती है, जो सेहत के लिए ठीक नहीं मानी जाती. ऐसे में आप घर पर ही सिर्फ गेहूं के आटे और देसी घी से बेहद टेस्टी और क्रिस्पी बिस्कुट बना सकते हैं. खास बात ये है कि इसमें न मैदा लगेगा और न ही अंडा. इन बिस्कुटों का टेस्ट इतना शानदार होता है कि मेहमान भी जरूर पूछेंगे कि आखिर इन्हें बनाया कैसे है.
बिस्कुट को बनाने के बाद आप इनको ठंडा करने के लिए रख दीजिए, क्योंकि ठंडे होने के बाद यह और भी ज्यादा क्रिस्पी हो जाते हैं. आप इनको किसी भी एयरटाइट डिब्बे में रखकर कई दिनों स्टोर कर सकते हैं. घर के बने ये देसी घी वाले बिस्कुट स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखते हैं. शाम की चाय के साथ-साथ यह घर में मौजूद बच्चों की छोटी भूख के लिए भी बेस्ट है.