scorecardresearch
 

Bagiya Recipe: मोमोज खाना भूल जाएंगे! जब खाएंगे बिहार का फेमस बगिया, जान लें बनाने का सही तरीका

Bagiya Recipe: आज हम आपको बिहार की पारंपरिक डिश बगिया, जिसे दाल पिठा भी कहा जाता है, बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे. चावल के आटे और चना दाल से बनने वाली यह डिश स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होती है.

Advertisement
X
चावल के आटे और चना दाल से घर पर तैयार करें बिहार का बगीया (Photo-ITG)
चावल के आटे और चना दाल से घर पर तैयार करें बिहार का बगीया (Photo-ITG)

Bagiya Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ हेल्दी, टेस्टी व नया ट्राई करना चाहते हैं तो बिहार की मशहूर डिश बगिया आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. चावल के आटे और चने दाल से बनने वाली इस डिश को बिना तेल भाप में पकाया जाता है, जिससे यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होती है.  अगर आप भी घर पर कुछ नया, हेल्दी और देसी बनाना चाहते हैं तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे.

बगिया बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

2 कप चावल का आटा
2½ कप पानी
1 कप भीगी हुई चना दाल
3-4 हरी मिर्च
5-6 लहसुन की कलियां
1 इंच अदरक का टुकड़ा
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
नमक स्वादानुसार
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
स्टीमर की जाली पर लगाने के लिए थोड़ा-सा तेल

चावल के आटे और दाल से बगिया बनाते कैसे हैं?

  1. सबसे पहले भीगी हुई चना दाल का पानी निकाल लें. अब मिक्सर में चना दाल, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक डालकर बिना पानी मिलाए हल्का दरदरा पीस लें. इस मिश्रण में हल्दी, जीरा पाउडर, नमक और बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला दें. आपकी स्टफिंग तैयार है.
  2. अब एक बर्तन में पानी और नमक डालकर उबाल लें. जब पानी उबलने लगे, तो उसमें धीरे-धीरे चावल का आटा डालते हुए लगातार चलाएं. गैस बंद करें और मिश्रण को 5 मिनट तक ढककर रख दें. इसके बाद हल्का ठंडा होने पर इसे हाथों से अच्छी तरह गूंथकर मुलायम आटा तैयार कर लें.
  3. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें हथेली से दबाकर कटोरी जैसा आकार दें. बीच में एक चम्मच दाल की स्टफिंग भरें और किनारों को अच्छी तरह बंद कर दें. चाहें तो इसे गुझिया जैसा आकार भी दे सकते हैं.
  4. अब स्टीमर में पानी गर्म करें और उसकी जाली पर हल्का-सा तेल लगा दें. तैयार दाल पिठा को जाली पर रखें और 12 से 15 मिनट तक स्टीम करें.
  5. जब बगिया अच्छी तरह पक जाए तो इसे हरी चटनी, धनिया की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें. चाहें तो इसे हल्की घी की बूंदों के साथ भी परोस सकते हैं. 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement