scorecardresearch
 

सुप्रीम कोर्ट का फैसला, राजा भैया का पारिवारिक केस साकेत कोर्ट में ही चलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश पलटते हुए स्पष्ट किया है कि राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच घरेलू हिंसा से जुड़ा मामला साकेत जिला अदालत में ही चलेगा. कोर्ट ने कहा कि यह मामला सिविल प्रकृति का है, जबकि राउज एवेन्यू स्थित एमपी-एमएलए विशेष अदालत जनप्रतिनिधियों से जुड़े आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए बनाई गई है.

Advertisement
X
राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह. (Photo: ITG)
राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह. (Photo: ITG)

सुप्रीम कोर्ट ने कुंडा से विधायक राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले में अहम फैसला सुनाया है. शीर्ष अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि घरेलू हिंसा से जुड़े इस मामले की सुनवाई दिल्ली की साकेत जिला अदालत में ही होगी. यह मामला अब राउज एवेन्यू स्थित एमपी-एमएलए विशेष अदालत में नहीं भेजा जाएगा. सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को पलट दिया. अदालत ने कहा कि मामले की सुनवाई साकेत जिला अदालत में ही जारी रहेगी.

राजा भैया की तरफ से पेश हुए वकील ध्रुव गुप्ता ने बताया कि  राजा भैया के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी सिंह ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया हुआ है. इस मामले की सुनवाई पहले से साकेत जिला अदालत में चल रही थी. वकील ध्रुव गुप्ता ने बताया कि भानवी सिंह लगातार यह मांग कर रही थीं कि इस मामले की सुनवाई साकेत जिला अदालत की बजाय दिल्ली के राउज एवेन्यू स्थित एमपी-एमएलए विशेष अदालत में कराई जाए. दिल्ली हाईकोर्ट ने भी अपने आदेश में मामले को राउज एवेन्यू स्थित विशेष अदालत में स्थानांतरित करने की बात कही थी.

सुप्रीम कोर्ट ने पलटा दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के इस आदेश से सहमति नहीं जताई. शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि घरेलू हिंसा से जुड़ा यह मामला दीवानी यानी सिविल प्रकृति का है. इसलिए इसकी सुनवाई सामान्य अधिकार क्षेत्र वाली अदालत में ही होनी चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया कि राउज एवेन्यू स्थित एमपी-एमएलए विशेष अदालत का गठन जनप्रतिनिधियों से जुड़े आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए किया गया है. ऐसे में घरेलू हिंसा जैसे सिविल प्रकृति के मामले को वहां भेजना उचित नहीं है.

Advertisement

भानवी सिंह ने राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई की रखी थी मांग

इसी आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश रद्द करते हुए निर्देश दिया कि राजा भैया और भानवी सिंह के बीच चल रहे घरेलू हिंसा मामले की सुनवाई साकेत जिला अदालत में ही जारी रहेगी. इस फैसले के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया अब साकेत कोर्ट में ही चलेगी. सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश ने यह भी साफ कर दिया कि किस प्रकार के मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए विशेष अदालत में की जा सकती है और किन मामलों की नहीं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement