यूपी के मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंट में एक बदमाश जख्मी हो गया जबकि दो भागने में कामयाब रहे. देर रात पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने कई राउंड फायरिंग कर एक बदमाश को धर दबोचा. उसके पैर में गोली लगी. पुलिस को शक है कि सभी बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे.