scorecardresearch
 

मायावती के जन्मदिन पर काटा गोबर का केक, 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में BSP मुखिया मायावती के जन्मदिन पर कुछ लोगों को कथित रूप से गोबर का केक काटना बहुत महंगा पड़ा है. अदालत के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ नामजद और 8 अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है.

Advertisement
X
Mayawati
Mayawati

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में BSP मुखिया के जन्मदिन पर कुछ लोगों को कथित रूप से गोबर का काटना बहुत महंगा पड़ा है. अदालत के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ नामजद और 8 अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है.

संभल के SHO अनिल मिश्रा ने बताया, '15 जनवरी को बहुजन समाज पार्टी की मायावती के जन्म दिन पर कोतवाली के शंकर चौराहे पर कुछ लोगों ने गोबर और मिट्टी का केक काट कर दलित विरोधी लगाए और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया.'

अनिल मिश्रा ने बताया कि इस मामले में अमर सिंह नाम के एक व्यक्ति ने मुकदमा दायर किया था, जिस पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) मुरादाबाद के आदेश पर शनिवार शाम सात लोगों के खिलाफ नामजद और 8 अज्ञात के खिलाफ के खि‍लाफ धारा 323, 504 और 506 अनुसूचित जनजाति उत्पीड़न कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

-इनपुट भाषा से

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement