संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर विपक्ष ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया. टिन के डिब्बों को दानपात्र बनाया गया और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव साधु बन कर सामने आए. राहुल गांधी समेत कई सांसदों ने उसमें सांकेतिक तौर पर चंदा डाला. इसके बाद विपक्षी सांसदों ने चढ़ावे की कथित चोरी के खिलाफ प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया.