scorecardresearch
 
Advertisement

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कई लोग हिरासत में

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कई लोग हिरासत में

दिल्ली में कानून व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है. राजधानी में उग्र प्रदर्शन और किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने के उद्देश्य से पुलिस ने पिछले दो दिनों में 15 जिलों से कई संदिग्धों और अराजक तत्वों को हिरासत में लिया है. पुलिस प्रशासन के अनुसार यह एक निरोधात्मक यानी प्रिवेंटिव कार्रवाई है, ताकि शहर में शांति बनी रहे और स्थिति नियंत्रित रहे. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पहले हुए प्रदर्शनों के दौरान सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए थे, जिनमें कई आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोग शामिल पाए गए थे. इसी अनुभव को ध्यान में रखते हुए इस बार पुलिस पूरी तरह से सतर्क है. सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ भी बेहतर समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है. वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन हो रहा है.

Advertisement
Advertisement