दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में कांग्रेस जनता पार्टी (CJP) द्वारा तिरंगा रैली और प्रदर्शन के आह्वान के बाद दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है. पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि इस कार्यक्रम के लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं दी गई है और पूरे इलाके में धारा 163 लागू कर दी गई है, जिसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.