दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर हो रहे CJP के विरोध प्रदर्शनों के बीच दिल्ली पुलिस का सख्त एक्शन लगातार जारी है. नई दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों जैसे जंतर-मंतर, मिंटो ब्रिज और कनॉट प्लेस से 400 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम को एक अस्थाई डिटेंशन सेंटर बनाया है, जहां बसों में भरकर लाए गए प्रदर्शनकारियों को रखा जा रहा है. प्रदर्शन में वामपंथी संगठनों और अन्य कार्यकर्ताओं के बीजेपी मुख्यालय तथा अन्य संवेदनशील इलाकों की ओर बढ़ने की खबरें सामने आई हैं.