दिल्ली और आसपास के पूरे एनसीआर क्षेत्र में अक्टूबर महीने में हुई बेमौसम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है. इस बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है. राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत और पानीपत समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में रविवार से ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इसके प्रभाव से तड़के सुबह से ही कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली.