दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान करने वाले CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके के, सौरव दास और आशुतोष रांका को आखिरकार करीब 23 घंटे की हिरासत के बाद रिहा कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने इन तीनों नेताओं को फ्लाइट के अंदर से हिरासत में लिया था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली कैंट के एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने तीनों नेताओं को एक साल तक शांति बनाए रखने और अच्छे आचरण की शर्त पर ₹50,000 के पर्सनल बॉन्ड पर रिहा कर दिया.