scorecardresearch
 

AAP ने प्रवेश वर्मा की तस्वीरों को बताया फर्जी, आतिशी और संजय सिंह ने LG-CM को दी खुली चुनौती

शनिवार को ही प्रवेश वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि केजरीवाल का नया सरकारी बंगला बेहद भव्य और आलीशान है. उन्होंने कुछ तस्वीरें जारी कर इसे “शीशमहल-2” बताया और सवाल उठाया कि इस पर कितना खर्च हुआ और पैसा कहां से आया. इस पर AAP ने तीखा पलटवार किया है.

Advertisement
X
बीजेपी के दावों को संजय सिंह और आतिशी ने नकारा (Photo-ITG)
बीजेपी के दावों को संजय सिंह और आतिशी ने नकारा (Photo-ITG)

अरविंद केजरीवाल के नए आवास को लेकर दिल्ली में सियासी घमासान छिड़ गया है.  बीजेपी नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा जारी की गई तस्वीरों पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने तीखा पलटवार करते हुए उन्हें 'पूरी तरह फर्जी' करार दिया है.

वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रवेश वर्मा पर हमला करते हुए कहा, 'प्रवेश वर्मा द्वारा केजरीवाल जी के घर की जो तस्वीर जारी की गई है, वो तरह फर्जी है...मैं चुनौती देता हूं  कि रेखा गुप्ता जी एलजी महोदय और प्रवेश वर्मा अपना अपना घर जनता के लिए खोल दें. अरविंद केजरीवाल जी जी अपना घर खोल देंगे जनता को पता चल जायेगा किसका घर कितना आलीशान है?'

दिल्ली की पूर्व सीएम और AAP विधायक आतिशी ने पोस्ट करते हुए कहा,'प्रवेश वर्मा द्वारा जारी कि गई सारी तस्वीरें फ़र्ज़ी हैं. वे केजरीवाल जी के घर की तस्वीरें नहीं हैं. किसका घर कितना आलीशान है, इसका पता करने के लिए रेखा गुप्ता जी और LG साहिब अपना अपना घर खोल दें और केजरीवाल जी अपना घर खोल देंगे. जनता ख़ुद तय कर लेगी.' 

Advertisement

उन्होंने कहा कि ये तस्वीरें केजरीवाल जी के घर की नहीं, बल्कि ‘Pinterest’ से डाउनलोड की गई हैं! आतिशी ने कहा, 'क्या दिन आ गए हैं इनके - जब केजरीवाल जी के खिलाफ कुछ मिलता नहीं तो इंटरनेट से उठाई गई तस्वीरों के दम पर झूठे दावे किए जा रहे हैं. परवेश वर्मा जी इससे बेहतर तो आप AI का इस्तेमाल कर लेते, चोरी इतनी जल्दी तो नहीं पकड़ी जाती.'

यह भी पढ़ें: 'नया ठिकाना या शीशमहल-2?' BJP ने नए बंगले को लेकर केजरीवाल से पूछे तीखे सवाल

इससे पहले प्रवेश वर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दावा किया था कि केजरीवाल के नया बंगला भव्य और आलीशान है. उन्होंने कुछ फोटोज जारी करते हुए दावा किया था कि ये नए बंगले की है और इसे शीशमहल-2 बताया.

प्रवेश वर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल को 'रहमान डकैत' कहते हुए आरोप लगाया था कि नया बंगला भव्य और आलीशान है. उन्होंने इसे 'आलीशान आदमी पार्टी' की संस्कृति बताया था. उन्होंने कहा कि केजरीवाल बताएं कि इस नए बंगले में कितना पैसा निवेश किया गया है और यह पैसा किसका है?'


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement