प्रवेश वर्मा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्य हैं. उन्होंने 20 फरवरी 2025 को दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली. परवेश वर्मा लोक निर्माण विभाग (PWD) के साथ-साथ सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की देखरेख करेंगे, जो यमुना की सफाई भी शामिल है. वे पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से संसद सदस्य (MP) रहे थे. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में उन्होंने नई दिल्ली सीट (Delhi Assembly Election 2025) से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को हराकर जीत दर्ज की.
2014 में वे 16वीं लोकसभा के लिए चुने गए और 2019 में 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए. प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा (Former CM of Delhi) के बेटे हैं. उनके चाचा आजाद सिंह उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर थे और उन्होंने 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर मुंडका विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था.
वे संसद की दो उच्च स्तरीय समितियों, वित्त समिति और अनुमान समिति के सदस्य हैं. उन्होंने संसद सदस्यों के वेतन और भत्ते पर संयुक्त समिति में भी कार्य किया और सांसद के रूप में अपने पहले कार्यकाल में शहरी विकास पर स्थायी समिति के सदस्य थे. उन्होंने 2013 के विधानसभा चुनाव में महरौली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा.
प्रवेश वर्मा का जन्म 7 नवंबर 1977 को दिल्ली में हुआ था. वर्मा के एक भाई और तीन बहनें हैं.
वर्मा ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर. के. पुरम और किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई की. उन्होंने फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की.
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी इन दिनों कपल रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा सीजन 2 में पत्नी सुरभि संग नजर आ रहे हैं. टीवी शूट से फ्री होकर कपल सोमवार को कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के घर पर आयोजित दिवाली पार्टी में शामिल हुआ.
दिल्ली में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने यमुना में डुबकी लगाकर दावा किया कि सरकार के सफाई अभियान से नदी का प्रदूषण एक साल में आधा हो गया है. उन्होंने लोगों से यमुना किनारे छठ पूजा करने की अपील भी की. आम आदमी पार्टी ने इस दावे को गलत बताते हुए तिवारी और जल मंत्री प्रवेश वर्मा को प्रदूषित पानी पीने की चुनौती दी है. यमुना की सफाई को लेकर भाजपा और आप आमने-सामने हैं.
दिल्ली में साबरमती की तर्ज पर यमुना किनारे रिवरफ्रंट विकसित करने की तैयारी है. परियोजना दो चरणों में आगे बढ़ेगी. जानिए, इस योजना में क्या-क्या सुविधाएं बनाने की तैयारी है और यमुना की सफाई के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रवेश वर्मा और पुलिस को नोटिस जारी किया है. पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट मांगी गई है. डिप्टी CM प्रवेश वर्मा पर एक व्यक्ति से मारपीट और थप्पड़ मारने का आरोप है. मामले में अगली सुनवाई 17 नवंबर को होगी.
दिल्ली के डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा से जुड़े थप्पड़ मामले में हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है. कोर्ट ने प्रवेश वर्मा और पुलिस को नोटिस जारी किया है. AAP कार्यकर्ता साहिब सिंह ने याचिका दाखिल कर स्वतंत्र जांच और पुलिस सुरक्षा की मांग की थी. उनका आरोप है कि 27 सितंबर को सड़क निरीक्षण के दौरान प्रवेश वर्मा ने उन्हें थप्पड़ मारा और मोबाइल भी नुकसान पहुंचाया.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर और मुकरबा चौक अंडरपास का उद्घाटन किया है, जिससे मयूर विहार फेज-1 से एम्स तक सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी मिलेगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने इस विकास को दिल्ली के लिए मील का पत्थर बताया है.
दिल्ली पुलिस ने मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ थप्पड़ मारने की शिकायत पर नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट (NCR) दर्ज की है. साथ ही पुलिस ने PWD के इंजीनियरों की शिकायत पर AAP विधायक जनरल सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.
दिल्ली में सड़क की गुणवत्ता को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मंत्री प्रवेश वर्मा के कथित थप्पड़ मामले तक पहुंच गया है. वीडियो सामने आने के बाद AAP ने मंत्री पर कार्रवाई और FIR की मांग की है. केजरीवाल ने विकासपुरी पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए और प्रवेश वर्मा पर निशाना साधा. वहीं वर्मा ने घटना पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्हें परिवार को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद प्रतिक्रिया देनी पड़ी.
दिल्ली में नई बनी सड़क के हाथ से उखड़ने और भ्रष्टाचार का वीडियो बनाने वाले युवक को थप्पड़ मारने के आरोप पर सियासी घमासान तेज हो गया है. अरविंद केजरीवाल ने मंत्री प्रवेश वर्मा को आड़े हाथों लिया. वहीं, सौरभ भारद्वाज ने विकासपुरी थाने में डीसीपी के समक्ष मंत्री पर केस दर्ज कराने की मांग की.
दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हुए भारी विवाद और थप्पड़ कांड का आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया है, वहीं, लोकनिर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने विस्तार से अपनी सफाई दी है. प्रवेश वर्मा का कहना है कि जिस युवक को उन्होंने चांटा मारा उसने उनके परिवार को गाली दी थी.
दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया है. आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा एक युवक को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. आम आदमी पार्टी का आरोप है कि स्थानीय लोग खराब गुणवत्ता वाली सड़क को लेकर प्रवेश वर्मा से सवाल कर रहे थे, जिसके कारण वे अपना आपा खो बैठे और रिकॉर्डिंग कर रहे युवक को थप्पड़ जड़ दिया. आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रवेश वर्मा की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है.
दिल्ली में लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड को लेकर सियासत गरमा गई है. इस पूरे विवाद पर प्रवेश वर्मा ने अपनी सफाई पेश की है. उनका कहना है कि जिस युवक को उन्होंने थप्पड़ मारा, उसने उनके और उनके परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था. उन्होंने आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह के आरोपों को भी खारिज किया. मंत्री का आरोप है कि जरनैल सिंह ठेकेदार से कमीशन मांग रहे थे और कमीशन न मिलने पर नवनिर्मित सड़क को उखाड़कर वीडियो बना रहे थे.
दिल्ली के तिलक नगर में सड़क को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है, जहां दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को कुल पांच शिकायतें मिली हैं. आरोप है कि PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने सड़क निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मार दिया था.
दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान PWD मंत्री प्रवेश वर्मा पर एक युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है. आरोप लगाने वाले युवक की पहचान साहिब सिंह के रूप में हुई है. बीजेपी ने युवक को 'AAP का गुंडा' बताया है.
दिल्ली PWD मंत्री प्रवेश वर्मा पर सड़क निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। पीड़ित साहेब सिंह का कहना है कि PWD की टीम ने सड़क की स्थिति देखने के लिए उन्हें बुलाया था और सड़क की खराब सतह दिखाने के बाद मंत्री ने कथित तौर पर हाथ उठाया।
पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा पर एक युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है. इस घटना पर युवक का बयान सामने आया है. युवक ने कहा कि PWD विभाग ने हमें सड़क की हालत देखने के लिए बुलाया था, मैंने उन्हें दिखाया कि सड़क की सतह कैसे टूट रही थी. जब मैंने यह बात बताई, तो मंत्री जी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाए. उन्होंने मुझ पर हाथ उठाया.
दिल्ली के तिलक नगर इलाके से एक बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया है. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक युवक को थप्पड़ मारा है. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि जब पीड़ित युवक ने इलाके में सड़क की खराब हालत और भ्रष्टाचार को लेकर सवाल पूछा, तो इस बात पर प्रवेश वर्मा भड़क गए और उन्होंने युवक को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया.
दिल्ली सरकार ने 'रिक्लेम वाटर पॉलिसी 2026' लाने की तैयारी की है. नीति के तहत दिल्ली में कंस्ट्रक्शन और हॉर्टिकल्चर जैसे कामों में ट्रीटेड पानी के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा.
सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी नेताओं अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा के खिलाफ हेट स्पीच मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है. यह मामला 2020 के सीएए विरोध प्रदर्शनों के दौरान दिए गए कथित बयानों से जुड़ा है.
दिल्ली का लोक निर्माण विभाग ने 'Know Your Road' डिजिटल पहल शुरू करने वाला है, जिसमें दिल्ली की सभी PWD सड़कों पर QR कोड लगाए जाएंगे। ये कोड नागरिकों को सड़क की विस्तृत जानकारी देंगे और शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी प्रदान करेंगे.
दिल्ली सरकार ने 15 साल से अधिक पुराने 44 फ्लाईओवरों का व्यापक स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने का फैसला किया है. पहली बार फ्लाईओवरों की नींव, मिट्टी और भूगर्भीय स्थिति की भी वैज्ञानिक जांच होगी, ताकि संभावित खतरों की पहचान कर समय रहते मरम्मत और सुदृढ़ीकरण किया जा सके.