मध्यप्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है. इस अभियान के तहत कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक की सड़क को चौड़ा किया जा रहा है, जिसकी जद में प्रसिद्ध शाही मस्जिद का भी कुछ हिस्सा आ रहा है. मस्जिद के इस हिस्से को हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए हैं..