scorecardresearch
 

'नया ठिकाना या शीशमहल-2?' BJP ने नए बंगले को लेकर केजरीवाल से पूछे तीखे सवाल

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल लंबे समय से दिल्ली में सरकारी बंगले की मांग कर रहे थे और हाल ही में उन्हें लोधी एस्टेट में नया आवास मिला है. उन्होंने कहा कि जब उसकी तस्वीरें सामने आईं, तो वह बेहद चौंकाने वाली थीं.

Advertisement
X
केजरीवाल के लोधी एस्टेट बंगले को लेकर छिड़ी नई सियासी जंग (Photo-ITG)
केजरीवाल के लोधी एस्टेट बंगले को लेकर छिड़ी नई सियासी जंग (Photo-ITG)

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल पर तीखे प्रहार करते हुए उन्हें 'दिल्ली का रहमान डकैत' करार दिया. वर्मा ने आरोप लगाया कि जिस तरह फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल आया, उसी तरह केजरीवाल ने अब दिल्ली के लोधी एस्टेट में अपने लिए 'शीशमहल 2' तैयार कर लिया है. उन्होंने कुछ तस्वीरें जारी की और दावा किया कि ये फोटोज केजरीवाल के नए घर की हैं. हालांकि आम आदमी पार्टी ने इसका खंडन किया है.

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल जी के घर की जो तस्वीर जारी की गई है, वो तरह फर्जी हैं.  आप ने कहा कि ये केजरीवाल जी के घर की तस्वीरें नहीं हैं.

प्रवेश वर्मा ने कहा कि जो व्यक्ति कभी 'आम आदमी' की तरह रहने और सादगी का दावा करता था, आज वह दिल्ली के सबसे महंगे और आलीशान इलाकों में से एक, 94-95 लोधी एस्टेट में शिफ्ट हो गया है. उन्होंने सवाल किया, 'आम आदमी पार्टी का नाम अब 'आलीशान आदमी पार्टी' होना चाहिए. केजरीवाल बताएं कि इस नए बंगले में कितना पैसा निवेश किया गया है और यह पैसा किसका है?'

पंजाब और दिल्ली के बीच तुलना
भाजपा नेता ने दावा किया कि जब दिल्ली के मतदाताओं ने 'रहमान डकैत' को नकारा, तो वे पंजाब चले गए, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ा दीं. उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में मुख्यमंत्री आवास के आसपास के चार बड़े सरकारी बंगलों पर केजरीवाल और उनके करीबी नेताओं (सत्येंद्र जैन, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया) का कब्जा है. वर्मा के अनुसार, केजरीवाल ने पंजाब में भी एक 'शीशमहल' बनाया और अब दिल्ली में फिर से वही दोहरा रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'अगर AAP सही रास्ते पर चलती, तो राघव चड्ढा पार्टी नहीं छोड़ते', अन्ना हजारे ने केजरीवाल को ठहराया जिम्मेदार!
प्रवेश वर्मा ने कहा जब दिल्ली कोविड की लहर से जूझ रही थी और लोग दवाइयों के लिए मर रहे थे, तब केजरीवाल के आदेश पर उनके पुराने शीशमहल का काम एक दिन के लिए भी नहीं रुका था. उन्होंने एक घर का लेआउट दिखाते हुए दावा किया कि अगर केजरीवाल ने कमरों की सजावट पर खर्च किए गए दिमाग का थोड़ा हिस्सा दिल्ली की समस्याओं को सुलझाने में लगाया होता, तो आज उनके ईमानदार कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर नहीं जाते.

बीजेपी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया है. एक तरफ दिल्ली की बुनियादी सुविधाएं दम तोड़ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के मुखिया एक के बाद एक आलीशान बंगले बदल रहे हैं. फिलहाल, इन आरोपों पर आम आदमी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है, लेकिन दिल्ली में एक बार फिर 'बंगला पॉलिटिक्स' चरम पर है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement