scorecardresearch
 

निशांत कुमार बनेंगे बिहार के डिप्टी CM? कौन हैं सियासत से दूर रहने वाले नीतीश के बेटे

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच उनके बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की संभावना बढ़ गई है. निशांत कुमार अब तक एक शांत और लो-प्रोफाइल जीवन जीते रहे हैं. आइए जानते हैं कि वो कौन हैं और क्या करते रहे हैं.

Advertisement
X
निशांत कुमार कौन हैं? (File Photo: ITG)
निशांत कुमार कौन हैं? (File Photo: ITG)

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच उनके इकलौते बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री लेने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. निशांत कुमार अब तक सत्ता की चकाचौंध से दूर एक शांत और लो-प्रोफाइल जीवन जीते रहे हैं.

लेकिन बिहार की बदलती सियासत जल्द ही उनके डिप्टी सीएम के रूप में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने के संकेत दे रही है.

नीतीश कुमार के उलट, निशांत कुमार अब तक लाइमलाइट और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर ही रहे हैं. हालांकि, मौजूदा राजनीतिक हलचल परिस्थितियां बदलती नजर आ रही हैं.

पेशे से इंजीनियर हैं निशांत कुमार

निशांत कुमार एक पढ़े-लिखे और गंभीर व्यक्तित्व वाले शख्स माने जाते हैं. अपनी पिता की तरह वो भी पेशे से एक इंजीनियर हैं. उन्होंने रांची के प्रतिष्ठित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT) मेसरा से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है.

जेडीयू नेता ने बताया था निशांत कुमार को 'दूरदर्शी'

जून 2025 में जेडीयू के महासचिव परम हंस कुमार ने भी निशांत कुमार को सियासत में शामिल होने की सलाह दी थी. उन्होंने कहा था कि मौजूदा हालात को देखते हुए निशांत कुमार को पार्टी और राज्य की बेहतरी के लिए आगे आना चाहिए.

Advertisement

परम हंस कुमार ने कहा था, 'निशांत जी एक बहुत ही शांत और दूरदर्शी नेता साबित हो सकते हैं. हमने जितना देखा और सुना है, उससे लगता है कि वो बहुत ही विनम्र हैं और एक प्रभावी युवा नेता बन सकते हैं.'

राज्यसभा जाने की तैयारी में नीतीश कुमार

खबर है कि नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की तैयारी कर रहे हैं. संविधान के मुताबिक, एक व्यक्ति दो सदनों का सदस्य नहीं रह सकता. इसीलिए नीतीश कुमार को राज्यसभा जाने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना होगा.  

जेडीयू सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार ने राज्यसभा सीट के कल नामांकन करेंगे. 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव होने तक वो बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे.

यह भी पढ़ें: नीतीश जाएंगे राज्यसभा, बेटे निशांत बनेंगे डिप्टी CM... फिर कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

बीजेपी से बन सकता है नया मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार के बाद बिहार के मुख्यमंत्री पद की कमान बीजेपी के किसी नेता को सौंपी जा सकती है. फिलहाल इस पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement