scorecardresearch
 
Advertisement

'हार की समीक्षा की जगह EC पर हमला...', कांग्रेस पर बरसीं स्मृति ईरानी

'हार की समीक्षा की जगह EC पर हमला...', कांग्रेस पर बरसीं स्मृति ईरानी

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और महासचिव स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक व्यवस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया है. स्मृति ईरानी का कहना है कि चुनाव में बार-बार मिल रही हार की समीक्षा करने के बजाय कांग्रेस अब सीधे चुनाव आयोग पर निशाना साध रही है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या हिमाचल प्रदेश, पंजाब, केरल और कर्नाटक जैसे गैर-भाजपा शासित राज्यों में भी कांग्रेस चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाती है या वहां उन्हें क्लीन चिट देती है.

Advertisement
Advertisement