scorecardresearch
 

मीनाक्षी नटराजन नामांकन मामला: सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई, दिल्ली कूच करेगी MP कांग्रेस

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने के मामले में सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा. सीनियर वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने इस मामले को जरूरी बताते हुए तुरंत सुनवाई की मांग की थी. दूसरी तरफ कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है. लेकिन अगर उन्हें राष्ट्रपति से मिलने का समय नहीं मिलता है तो पार्टी दिल्ली में मोर्चा खोल सकती है.

Advertisement
X
मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन रद्द कर दिया गया. (Photo- ITG)
मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन रद्द कर दिया गया. (Photo- ITG)

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है. इस विवाद को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस दिल्ली में बड़े प्रदर्शन की तैयारी में है.

मीनाक्षी नटराजन ने रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. याचिका में इस फैसले को गलत, पक्षपातपूर्ण और कानून के खिलाफ बताते हुए तुरंत रद्द करने की मांग की गई है. आज सीनियर वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट के सामने इस मामले को बेहद जरूरी बताते हुए तुरंत सुनवाई की मांग की.

सिंघवी ने दलील दी कि आज नाम वापसी की आखिरी तारीख है. चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे के बाद नतीजों की घोषणा करने के लिए स्वतंत्र है. अगर आज इस पर सुनवाई नहीं हुई, तो चुनाव याचिका दायर करनी होगी और अगले चुनाव के लिए 6 साल तक इंतजार करना पड़ेगा.

सुप्रीम कोर्ट ने शुरुआत में कहा कि सभी जरूरी मामलों की सुनवाई कल होगी. इस पर सिंघवी ने कहा कि ये मामला कल तक का इंतजार नहीं कर सकता. उन्होंने कोर्ट से अनुरोध किया कि चुनाव भले ही हो जाए, लेकिन नतीजा अदालत के आदेश तक घोषित न किया जाए, तब तक कमियों को भी सुधार लिया जाएगा.

Advertisement

क्या है कानूनी पेच?

सिंघवी ने कोर्ट को बताया कि रिप्रजेंटेशन ऑफ द पीपुल एक्ट की धारा 33ए के तहत उन मामलों का खुलासा करना होता है जिनमें आरोप तय हो चुके हों. मीनाक्षी नटराजन के मामले में सिर्फ समन जारी हुआ था, कोर्ट ने इस पर संज्ञान भी नहीं लिया था. इसी वजह से मीनाक्षी ने इसका जिक्र नामांकन में नहीं किया था.

दूसरी तरफ, रिटर्निंग ऑफिसर और चुनाव आयोग की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने इस याचिका का विरोध किया. आयोग के वकील ने कहा कि उन्हें याचिका की कोई कॉपी नहीं मिली है, इसलिए इसे एकतरफा न सुना जाए. अदालत ने सवाल उठाया कि ये एक चुनावी मुद्दा है, तो ये याचिका कैसे विचारणीय है? 

हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस अतुल एस चंदुरकर की बेंच ने भरोसा दिया कि इस याचिका को शुक्रवार को सुनवाई के लिए लिस्ट किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: मीनाक्षी नटराजन विवाद में चुनाव आयोग का आएगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच चुका है मामला

दिल्ली कूच करेंगे कांग्रेस विधायक

इस बीच, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इस फैसले के खिलाफ बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई है. कांग्रेस के सभी विधायक कल दिल्ली पहुंच रहे हैं. तय कार्यक्रम के मुताबिक, सभी विधायक सुबह 10:30 बजे कांग्रेस मुख्यालय में जमा होंगे. मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक दल ने भारत के राष्ट्रपति से मिलने का समय भी मांगा है. अगर कांग्रेस विधायकों को राष्ट्रपति से मिलने का समय नहीं मिलता है, तो सभी विधायक राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च कर सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement