scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

तलाकशुदा-एक बेटी की मां को डेट कर रहा हीरो, पहाड़ों पर किया रोमांस? Photos Viral

संजीदा शेख, हर्षवर्धन राणे डेटिंग
  • 1/8

हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गए हैं. दोनों की वायरल फोटोज और सोशल मीडिया पोस्ट ने डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है.

संजीदा शेख, हर्षवर्धन राणे डेटिंग
  • 2/8

दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को लगता है कि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर बड़ा इशारा दिया है.

संजीदा शेख, हर्षवर्धन राणे डेटिंग
  • 3/8

हर्षवर्धन राणे ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वो चाय और ऑमलेट बनाते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान संजीदा शेख ने चाय पीते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं. फैंस का मानना है कि ये चाय हर्षवर्धन ने बनाई थी.

Advertisement
संजीदा शेख, हर्षवर्धन राणे डेटिंग
  • 4/8

इसके अलावा उन्होंने एक फोटो शेयर की, जिसमें कोई शख्स उसी तरह के तवे और गैस स्टोव पर ऑमलेट बनाता दिखाई दे रहा है, जैसा हर्षवर्धन की तस्वीरों में नजर आया था.

संजीदा शेख, हर्षवर्धन राणे डेटिंग
  • 5/8

दोनों की पोस्ट में नजर आ रही हरियाली, घर का इंटीरियर और पूरा बैकग्राउंड भी एक जैसा लग रहा था. इससे लोगों को लगा कि शायद दोनों साथ में हॉलीडे मना रहे थे.

संजीदा शेख, हर्षवर्धन राणे डेटिंग
  • 6/8

इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों कलाकारों की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में सवालों की झड़ी लगा दी. कई लोगों ने दावा किया कि दोनों एक ही जगह पर मौजूद थे. कुछ फैंस ने इसे उनके रिश्ते का ‘सॉफ्ट लॉन्च’ तक बता दिया.

संजीदा शेख, हर्षवर्धन राणे डेटिंग
  • 7/8

दिलचस्प बात ये है कि हर्षवर्धन और संजीदा पहली बार डेटिंग की अफवाहों को लेकर चर्चा में नहीं आए हैं. 2023 में दोनों ने गिर फॉरेस्ट से मिलती-जुलती तस्वीरें शेयर की थीं.

संजीदा शेख, हर्षवर्धन राणे डेटिंग
  • 8/8

तब भी फैंस को लगा था कि दोनों ने साथ में ट्रिप की है. दोनों फिल्ममेकर बीजॉय नांबियार की फिल्म ‘तैश’ (2020) में साथ काम कर चुके हैं. इसके बाद उन्होंने कुशन नंदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कुन फाया कुन’ के लिए फिर साथ काम किया. 

बता दें कि संजीदा की शादी आमिर अली से हुई थी, लेकिन दोनों का तलाक हो गया. आमिर और संजीदा की एक बेटी भी है. 

All Photos:  Instagram @harshvardhanrane/@iamsanjeeda

 

Advertisement
Advertisement