scorecardresearch
 

शपथ ग्रहण मंच पर जनता के सामने दंडवत हुए PM मोदी, बोले- बंगाल की जनशक्ति को मेरा प्रणाम

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने आधिकारिक तौर पर सत्ता संभाली है. शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे, जिन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता को नमन करते हुए उनकी जनशक्ति की तारीफ की.

Advertisement
X
पीएम मोदी ने बंगाल की जनता का आभार जताया. (Photo- Instagram/Narendra Modi)
पीएम मोदी ने बंगाल की जनता का आभार जताया. (Photo- Instagram/Narendra Modi)

पश्चिम बंगाल की कमान आज से आधिकारिक तौर पर बीजेपी के हाथों में आ गई है. शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में आज बंगाल के मुख्यमंत्री के रूम में शपथ ली. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे जहां उन्होंने बंगाल की जनता के सामने दंडवत हुए और उनका शुक्रिया अदा किया.

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शपथ ग्रहण समारोह से एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वो मंच पर खड़े होकर पहले  हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन करते दिखाई देते हैं. इसके बाद उन्हें दंडवत होकर लोगों का आभार जताते देखा जा सकता है.

पीएम मोदी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मैं पश्चिम बंगाल की जनशक्ति को प्रणाम करता हूं.'

 

रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते दिखे PM मोदी

पीएम मोदी ने एक्स पर अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वो रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं. तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'एक अच्छे इत्तेफाक से, पश्चिम बंगाल में पहली BJP सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती, पोचिशे बोइशाख के दिन हुआ. समारोह में गुरुदेव टैगोर को श्रद्धांजलि दी गई. उनके हमेशा याद रहने वाले शब्दों ने लंबे समय से देश की आत्मा को झकझोरा है और उनका विजन भारत की विकास यात्रा को रोशन करता रहता है.'

Advertisement

पीएम मोदी ने लगाया शुभेंदु को गले

बता दें शुभेंदु अधिकारी ने आज सुबह करीब 11:30 बजे कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बंगाल के मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण किया. शुभेंदु ने शपथ ग्रहण करते ही पीएम मोदी के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया, वहीं, पीएम मोदी ने भी उन्हें गले लगा लिया और उनकी पीठ भी थपथपाई. जब शुभेंदु योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे तो उन्होंने अपना गमछा पहनाकर उन्हें बधाई दी.

शुभेंदु के साथ-साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निसिथ प्रामाणिक, खुदीराम टुडू और अशोक कीर्तनिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली. हालांकि, अभी इनके पोर्टफोलियो का खुलासा नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें: West Bengal CM Oath Ceremony Live: शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री, PM मोदी की मौजूदगी में ली शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल रहे ये दिग्गज नेता

शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई दिग्गत नेता भी शामिल हुए. एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और सुनेत्रा पवार भी शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के गवाह बनने पहुंचे हैं. इसके अलावा, मंच पर स्मृति ईरानी, शिवराज सिंह चौहान, चिराग पासवान, मिथुन चक्रवर्ती समेत कई अन्य दिग्गज हस्तियां भी दिखाई दीं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement