सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन और लगातार चौथे सत्र के दौरान शेयर बाजार में गिरावट आई. BCCI ने पूर्व तेज गेंदबाज परविंदर अवाना को जूनियर क्रिकेट सेलेक्शन कमेटी का नया चेयरमैन नियुक्त किया है. इन खबरों के अलावा, पंजाब में 22 अक्टूबर 2026 तक पराली जलाने की कुल 510 घटनाएं दर्ज की गई हैं. पढ़ें शुक्रवार शाम की बड़ी खबरें
Stock Market Crash: ये 3 कारण... आज 7 लाख करोड़ साफ, 17% तक टूट गए फेमस स्टॉक्स
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन और लगातार चौथे सत्र के दौरान शेयर बाजार में गिरावट आई. बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन गुरुवार को 458 लाख करोड़ रुपये पर आ गया था, जबकि शुक्रवार को यह करीब 7 लाख करोड़ रुपये कम होकर 451 लाख करोड़ रुपये पर आ गया. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली.
हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में कुल 5 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा हुई. इसमें चालू वर्ष का 4 फीसदी महंगाई भत्ता और पिछले साल का 1 फीसदी बकाया शामिल है. मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि क्लास IV कर्मचारियों को DA बढ़ोतरी के साथ रिवीजन एरियर के भी ₹10,000 दिए जाएंगे. यह रकम 1 नवंबर को उनके बैंक खातों में जमा होगी.
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी, शर्तों के साथ दिल्ली पुलिस ने दी परमिशन
दिल्ली पुलिस ने मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए परमिशन दे दी है. पुलिस ने इजाजत देते हुए कई सारी शर्तें रखी थीं. जिसमें प्राइवेट सुरक्षा गार्ड की संख्या से लेकर, भीड़ और तमाम चीजें शामिल थीं. जब ऑर्गनाइजर ने इसपर अपनी मंजूरी दी तब दिल्ली पुलिस ने परमिशन दे दी.
शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने बताया गंभीर अपराध
लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में तीनों आरोपियों को अदालत से राहत नहीं मिली है. सीजेएम कोर्ट ने मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश की जमानत अर्जी खारिज कर दी है. तीनों की तरफ से जमानत के लिए सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी.
BCCI ने पूर्व तेज गेंदबाज परविंदर अवाना को जूनियर क्रिकेट सेलेक्शन कमेटी का नया चेयरमैन नियुक्त किया है. उनके साथ कृष्णा दास, राकेश पटेल और एन अर्जुन यादव को भी कमेटी में जगह मिली है. पांचवें सदस्य की नियुक्ति जल्द की जाएगी. समिति ने आवेदकों की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के बाद परविंदर अवाना को चेयरमैन बनाने की सिफारिश की.
पंजाब में पराली जलाने की 510 घटनाएं दर्ज, 184 मामलों में लगा जुर्माना
पंजाब में धान की पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन की कार्रवाई जारी है. पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की 22 अक्टूबर 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में पराली जलाने की कुल 510 घटनाएं दर्ज की गई हैं. इनमें से 467 मामलों का भौतिक निरीक्षण किया जा चुका है, जबकि 184 मामलों में पर्यावरणीय मुआवजा लगाया गया है.
'मेरी नीतियों के केंद्र में देश के युवा', बोले PM मोदी
PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन किया. इस दौरान PM मोदी ने कहा कि मेरे प्रयासों और नीतियों के केंद्र में देश के युवा ही हैं. उन्होंने कहा, 'मुझे खुशी है कि चिन्मय अमृत महोत्सव में भी युवाओं ने बड़ी जिम्मेदारियां संभाली हैं.' उन्होंने कहा कि हमारा ज्ञान और बोध अमर है.
पेरिस के पास गोलीबारी में एक की मौत, चार घायल, फ्रांस ने टेरर एंगल से शुरू की जांच
फ्रांस की राजधानी पेरिस के पश्चिम में गोलीबारी की एक घटना सामने आई है. यवेलिन्स जिले के ट्रैप्स इलाके में हुई इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कम से कम चार अन्य घायल हो गए. यह हमला चलती गाड़ी से गोलीबारी के रूप में किया गया. फ्रांसीसी मीडिया संस्थान BFM के मुताबिक, मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है.
Asian Para Games: नितेश-नवीन ने बैडमिंटन में जीता गोल्ड, संदीप ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ मारी बाजी
एशियन पैरा गेम्स में शुक्रवार को भारतीय खिलाड़ियों ने बैडमिंटन, एथलेटिक्स और तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीते. नितेश कुमार और नवीन शिवकुमार ने बैडमिंटन में स्वर्ण पदक अपने नाम किए, जबकि संदीप ने पुरुषों की 400 मीटर टी64 रेस में गोल्ड जीता. हरविंदर और विजय की जोड़ी ने पैरा रिकर्व पुरुष डबल्स तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता
साउथ अफ्रीका से हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में खलबली, कप्तान पैट कमिंस ने दिए बड़े बदलाव के संकेत
साउथ अफ्रीका के हाथों टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में पारी और 31 रनों से हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पर सवाल खड़े हो गए हैं. कप्तान पैट कमिंस ने स्वीकार किया कि टीम मैनेजमेंट को प्लेइंग इलेवन पर नए सिरे से विचार करना होगा. 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले टेस्ट के लिए ग्रीन और इंग्लिस की उपलब्धता भी चयन को प्रभावित कर सकती है.