scorecardresearch
 

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी, शर्तों के साथ दिल्ली पुलिस ने दी परमिशन

दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए अनुमति दे दी है. अनुमति कई सुरक्षा शर्तों के साथ दी गई है. आयोजकों ने पुलिस के साथ कई बार मीटिंग कर सुरक्षा योजना बताई.

Advertisement
X
दिलजीत के फैंस को मिली गुडन्यूज (Photo: Reuters)
दिलजीत के फैंस को मिली गुडन्यूज (Photo: Reuters)

मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए गुडन्यूज है. दिल्ली पुलिस ने सिंगर के कॉन्सर्ट के लिए परमिशन दे दी है. पुलिस ने इजाजत देते हुए कई सारी शर्तें रखी थीं. जिसमें प्राइवेट सुरक्षा गार्ड की संख्या से लेकर, भीड़ और तमाम चीजें शामिल थीं. जब ऑर्गनाइजर ने इसपर अपनी मंजूरी दी तब दिल्ली पुलिस ने परमिशन दे दी. 

जानकारी के मुताबिक, कई सारी मीटिंग्स के बाद दिल्ली पुलिस परमिशन देने के लिए राजी हुई. पुलिस के साथ आयोजकों की कई बार मीटिंग हुई. ऑर्गनाइजर्स ने सिक्योरिटी कारणों को लेकर डिटेल्ड में प्लान बताया. इस प्लानिंग से संतुष्ट होने के बाद पुलिस ने कॉन्सर्ट को हरी झंडी दिखाई.

कैंसिल नहीं होल्ड पर था दिलजीत का शो

30 अक्टूबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिलजीत का Aura India Tour होना है. शो कैंसिल होने को लेकर BookMyShow का स्टेटमेंट भी सामने आया है जिसमें बताया गया है कि ऑरा इंडिया टूर कॉन्सर्ट के रद्द होने की खबरें गलत हैं. दिल्ली पुलिस ने फेस्टिव सीजन के मद्देनजर सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन से जुड़े कुछ अतिरिक्त इंतजाम करने को कहे थे. इन अरेंजमेंट्स को पूरा करने तक कार्यक्रम की परमिशन अस्थायी रूप से रोक दी गई थी, न कि इसे रद्द किया गया था.

Advertisement

बुकमायशो लाइव ने कॉन्सर्ट से जुड़ी चिंताओं को लेकर दिल्ली पुलिस के साथ सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक बैठक की. सभी जरूरी इंतजामों के साथ एक डिटेल्ड प्लान दिखाया गया. पुलिस को सुरक्षा नियमों, ट्रैफिक व्यवस्था और क्राउज मैनेजमेंट से जुड़े निर्देशों का पूरी तरह पालन करने का भरोसा दिया गया.

दिल्ली दिलजीत के Aura India Tour टूर की शुरुआत इंडिया से होनी है. इसके बाद सिंगर इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरू, लखनऊ और चंडीगढ़ में कॉन्सर्ट करेंगे. दिलजीत को लेकर लोगों की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है. उनके हर कॉन्सर्ट में फैंस की भारी भरकम भीड़ देखने को मिलती है. दिलजीत के शो के टिकट को लेकर मारामारी मची हुई है. फैंस को अब 30 अक्टूबर को इंतजार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement