scorecardresearch
 

भारत असहिष्णु होता तो आमिर की 'पीके' इतने पैसे नहीं कमाती: विजय गोयल

आमिर खान के बयान पर आपत्ति जताते हुए बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद विजय गोयल ने शनिवार को दिल्ली में साइकिल रैली निकाली.

Advertisement
X
राज्यसभा सांसद विजय गोयल
राज्यसभा सांसद विजय गोयल

आमिर खान के बयान पर आपत्ति जताते हुए बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद विजय गोयल ने शनिवार को दिल्ली में साइकिल रैली निकाली. इस रैली के जरिए आमिर खान के उस बयान का विरोध किया गया जिसमें उन्होने देश में असहिष्णुता बढ़ने की बात की थी. इस रैली को 'मजबूत भारत रैली' नाम दिया गया.

रैली में बड़ी तादाद में लोग पहुंचे और उन्होंने साइकिल पर आमिर के बयान का विरोध करने वाले नारे लगाए. रैली राजघाट से शुरु होकर इंडिया गेट पर खत्म हुई. रैली से पहले विजय गोयल ने सबको शपथ दिलाई.

रैली की शुरुआत से पहले राजघाट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर नमन करने पहुंचे. बापू को नमन के बाद विजय गोयल ने रैली की शुरुआत की. खुद भी इस रैली में साइकिल चलाते दिखाई दिए. गोयल ने साइकिल रैली निकालते हुए आमिर खान के बयान का विरोध किया.

ने कहा ' को ये नहीं पता कि यदि भारत होता तो हिंदू देवताओं का उपहास उड़ाने वाली उनकी पीके इतने पैसे नहीं कमाती.' इस दौरान विजय गोयल ने यह भी कहा कि आमिर को उनके बयान पर माफी मांगनी होगी.

 

Advertisement
Advertisement