scorecardresearch
 

रिक्शे पर सीता हरण... आपने देखे वायरल हो रहे रामलीला के ये वीडियो?

रामलीला के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें रावण डांस करता हुआ नजर आ रहा है. वहीं, एक वीडियो में रिक्शे पर सीताहरण का सीन दिखाया जा रहा है.

Advertisement
X
रामलीला के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. (Photo: Insta/surya_bhai_00360
रामलीला के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. (Photo: Insta/surya_bhai_00360

हर मौसम, हर फेस्टिव सीजन के हिसाब से इंस्टाग्राम पर दिखने वाली रील्स का पैटर्न भी बदल जाता है. जैसे अभी नवरात्र शुरू होने के साथ ही कई शहरों में रामलीला मंचन भी शुरू हो गया है तो इंस्टाग्राम में भी रामलीला की रील्स की भरमार हो गई हैं. अलग-अलग शहरों में जो ये रामलीलाएं हो रही हैं,  वहां से कुछ ऐसे वीडियो आ रहे हैं, जो काफी फनी हैं. कुछ वीडियो में देखने को मिल रहा है कि रामलीला में रावण पंजाबी गाने पर डांस कर रहा है तो कहीं रिक्शे को पुष्पक विमान के रूप में दिखाया जा रहा है. अब इंस्टाग्राम पर ऐसे काफी वीडियो शेयर किए जा रहे हैं. 

इन दिनों सबसे ज्यादा उस वीडियो की चर्चा हो रही है, जिसमें सीता-हरण का सीन दिखाया जा रहा है. लेकिन, ये सीन रिक्शे पर फिल्माया जा रहा है, जिसे लोग काफी शेयर कर रहे हैं. इस वीडियो पर कई मीम भी बन रहे हैं और लोग कमेंट पर इसकी काफी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. 

इसके अलावा कई वीडियो पिछले सालों के भी शेयर किए जा रहे हैं, जिसमें रावण डांस करता हुआ नजर आ रहा है. सबसे ज्यादा रावण के वीडियो शेयर हो रहे हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है और रावण के अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहे हैं. एक वीडियो में रामलीला के सभी किरदार मंच पर हनी सिंह के गाने पर डांस कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

एक पिछले साल का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक रावण डांस कर रहा है. पिछले साल के वीडियो को अभी काफी शेयर किया जा रहा है और लोग अभी भी काफी कमेंट कर रहे हैं. 

Advertisement

रामलीला मंचन के अलावा सोशल मीडिया पर रामलीला मेलों के भी काफी वीडियो वायरल हैं, जिनमें अलग अलग गेम, झूले आदि शामिल हैं. 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement