दिल्ली में अब ईस्ट एमसीडी अपना बजट लोगों से पूछ कर बनाने जा रही है. लोगों की राय को इसी महीने 30 जनवरी को सदन में पेश होने वाले बजट में शामिल किया जाएगा.
आपको बता दें कि स्थाई समिति अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी 30 जनवरी को सदन में बजट पेश करेंगे. स्थाई समिति के अध्यक्ष जीतेंद्र चौधरी की मानें तो वह खुद पूर्वी दिल्ली अलग-अलग मार्केट एसोसिएशन और आरडब्लूए के बीच स्थानीय पार्षदों के साथ जाकर बजट पर उनकी राय लेंगे और सदन में बजट पेश करने से पहले उसको बजट में शामिल करेंगे.
बता दें कि इसके पहले ने मोहल्ला सभाओं के जरिये बजट में आम लोगों की भागिदारी तय करने की शुरुआत की थी, लेकिन एक-दो सभाओं के बाद योजना ठंडी पड़ गई. ऐसे में देखना ये है कि महज 10 दिनों के छोटे से अंतराल में कितने लोगों की राय को ईमानदारी से बजट में शामिल कर पाती है या फिर ये सिर्फ बयान तक ही सीमित रह पाता है.