scorecardresearch
 

एक ही दिन के कैप्टन रहे निशांत, नियम तोड़ने पर बिग बॉस ने दी कड़ी सजा

निशांत बिग बॉस के घर के पहले और शायद सबसे कम समय तक रहने वाले कप्तान बन गए हैं. उनकी कैप्टेंसी में शुरुआत से ही कई तरह की खामियां पाई गईं. वे ना तो दूसरे कंटेस्टेंट से किसी नियम का पालन करवा सके और ना ही कड़े फैसले लेने में सक्षम दिखे.

Advertisement
X
निशांत मलकानी
निशांत मलकानी

बिग बॉस सीजन 14 के पहले कप्तान बन एक्टर निशांत मलकानी काफी खुश थे. उन्होंने बड़े-बड़े दावे भी कर दिए थे. लेकिन उन दावों के बाद शुक्रवार के एपिसोड में पता चला कि निशांत से बिग बॉस ने उनकी कैप्टैंसी छीन ली है. उन पर हर तरह के नियम तोड़ने का आरोप लगाया गया. बताया गया कि कैप्टन बन जो व्यवहार निशांत ने दिखाया वो काफी गैरजिम्मेदार था.

निशांत की छिनी कैप्टेंसी

निशांत बिग बॉस के घर के पहले और शायद सबसे कम समय तक रहने वाले कप्तान बन गए हैं. उनकी कैप्टेंसी में शुरुआत से ही कई तरह की खामियां पाई गईं. वे ना तो दूसरे कंटेस्टेंट से किसी नियम का पालन करवा सके और ना ही कड़े फैसले लेने में सक्षम दिखे. इस सब के ऊपर निशांत ने जान और निक्की संग नॉमिनेशन पर भी खुलकर चर्चा की जिस वजह से बिग बॉस ने उन्हें तुरंत कैप्टेंसी के भार से मुक्त कर दिया. बिग बॉस को ये रास नहीं आया कि निशांत कई मौकों पर खुद फैसला लेने के अलावा दूसरों की सलाह पर चलते दिख रहे थे. जब निक्की रेड जोन में चली गई थीं, तब रुबीना के कहने पर निशांत ने निक्की को सजा देने का ऐलान कर दिया था. वहीं बाद में उन्होंने उस सजा को भी माफ कर दिया.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@colorstv) on

देखें: आजतक LIVE TV

निशांत की टूट जाएगी जान-निक्की संग दोस्ती?

कप्तान के रूप में निशांत का ये रवैया बिग बॉस को सही नहीं लगा. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे अभी के लिए कप्तान बनने योग्य नहीं हैं. अब बिग बॉस के फैसले के बाद निशांत को तो झटका लगा लेकिन रुबीना और अभिनव को उनकी दोस्ती में दरार डालने का भी मौका मिल गया. एपिसोड में अभिनव, निशांत से कह रहे थे कि जान और निक्की ने पिछले सीजन देखे थे, ऐसे में उन्हें सब पहले से पता था. उन्हें निशांत को गलत करने से रोकना चाहिए था. अब आने वाले एपिसोड में ये बिग बॉस का फैसला क्या निशांत की जान और निक्की संग दोस्ती में दरार लाएया या नहीं, ये देखने वाली बात होगी.


 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement