scorecardresearch
 

IPL के बीच दूसरी शादी कर रहे हार्दिक पंड्या, GF माहिका शर्मा इस दिन लेंगे सात फेरे?

क्रिकेटर हार्दिक पंड्या अपने धांसू खेल के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं. अब ऐसी चर्चा है कि हार्दिक जल्द ही लेडी लव माहिका शर्मा को अपनी दुल्हन बनाने जा रहे हैं. आखिर इन खबरों में कितनी सच्चाई है? आइए जानते हैं...

Advertisement
X
शादी करेंगे हार्दिक पंड्या (Photo: ITG)
शादी करेंगे हार्दिक पंड्या (Photo: ITG)

क्या पंड्या परिवार में एक बार फिर से शहनाई बजने वाली हैं? ये हम नहीं कह रहे, बल्कि कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि आईपीएल 2026 के बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, हार्दिक और माहिका इसी महीने शादी करके हमेशा के लिए हमसफर बनने वाले हैं. कपल की शादी की रिपोर्ट्स ने हर को किसी को हैरान कर दिया है.

शादी कर रहे हार्दिक-माहिका?

तेजी से वायरल हो रहे सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इसी महीने 22 मई को उदयपुर में माहिका शर्मा संग शादी करने वाले हैं. दोनों सात फेरे लेकर हमेशा के लिए दो से एक हो जाएंगे. बताया जा रहा है कि शादी इंटीमेट तरीके से होगी, जिसमें सिर्फ दोनों की फैमिली, करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल होंगे. हार्दिक और माहिका की शादी की खबर सामने आते ही क्रिकेट फैंस के बीच खलबली मच गई है. लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. 

हालांकि, हम इस खबर की पुष्टि नहीं करते हैं, क्योंकि हार्दिक पंड्या या माहिका ने अब तक शादी की वायरल खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. दोनों की टीम की तरफ से भी शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. 

Advertisement

 

हार्दिक-माहिका की शादी की खबरों में कितनी सच्चाई?

हालांकि, वायरल पोस्ट को शेयर करने वाले अकाउंट की बारीकी से जांच की तो पाया कि यह एक पैरोडी यानी फर्जी प्रोफाइल है. यह अकाउंट अक्सर सोशल मीडिया पर सिर्फ लाइक्स और व्यूज बटोरने के लिए आधिकारिक खबरों की नकल करके कंटेंट पोस्ट करता है. 

नताशा स्टेनकोविक संग हो चुका तलाक
वहीं, हार्दिक की बात करें तो उनकी लव लाइफ लगातार सुर्खियों में बनी रहती है. हार्दिक ने जब से लेडी लव माहिका संग अपने रिश्ते को कंफर्म किया है, तब से वो खुलकर माहिका पर प्यार लुटाते हैं. IPL के बीच भी दोनों की केमिस्ट्री लगातार चर्चा में बनी हुई है. माहिका हर मैच में हार्दिक को सपोर्ट करने पहुंचती हैं. 

हार्दिक की बात करें तो उनकी पहली शादी साल 2020 में एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक संग हुई थी. शादी के बाद कपल ने एक बेटे का वेलकम किया. दोनों अपने बेटे के काफी क्लोज हैं. हालांकि, कुछ साल बाद 2024 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे. मगर तलाक के बाद वो साथ मिलकर बेटे की परवरिश कर रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement