scorecardresearch
 

फिल्म 'लव एंड वॉर' के सेट पर टेक्नीशियन की मौत, पीड़ित परिवार को संजय लीला भंसाली देंगे 40 लाख

संजय लीला भंसाली की मच-अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर के सेट पर बड़ी घटना घट चुकी है. फिल्म में काम कर रहे एक मिस्त्री की अचानक इलेक्ट्रिक शॉक लगने से मौत हो गई. ये हादसा 3 दिन पहले हुआ, जहां आलिया भट्ट भी शूटिंग कर रही थीं.

Advertisement
X
भंसाली के सेट पर हुई मौत (Photo: Instagram/ Sanjay Leela Bhansali Productions)
भंसाली के सेट पर हुई मौत (Photo: Instagram/ Sanjay Leela Bhansali Productions)

फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं. काफी वक्त से इसकी शूटिंग जारी है. हाल ही में फिल्म के सेट से एक बड़ी खबर भी सामने आई. सेट पर काम कर रहे एक टेक्नीशियन चंद्रधारी यादव की बिजली का झटका लगने से अचानक मौत हो गई. 

डायरेक्टर करेंगे परिवार की आर्थिक मदद

ये हादसा तीन दिन पुराना बताया जाता है. मुंबई की फिल्मसिटी में लव एंड वॉर की शूटिंग चल रही थी. कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट भी उस समय सेट पर मौजूद थीं, जब ये हादसा हुआ था. वो तब अपने हिस्से की शूटिंग कर रही थीं. 

इस दुखद हादसे के बाद डायरेक्ट संजय लीला भंसाली की प्रोडक्शन कंपनी ने चंद्रधारी यादव के परिवार को 40 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है. वो अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने इंडिया टुडे/आजतक से बातचीत में इस खबर की पुष्टि की.

FWICE ने भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए फिल्म सेट्स पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग भी उठाई है. फेडरेशन के अध्यक्ष बी.एन. तिवारी ने इंडिया टुडे/आजतक से कहा- हम चाहते हैं कि मुआवजे की राशि 40 लाख की जगह 50 लाख रुपये की जाए.

Advertisement

'क्योंकि उनके बच्चे अभी बहुत छोटे हैं और उनकी पढ़ाई-लिखाई के लिए परिवार को आर्थिक मदद की जरूरत पड़ेगी. इसके अलावा हमने सेट पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम और कर्मचारियों के काम के घंटों को व्यवस्थित करने की भी मांग की है. वो बेहद प्रतिभाशाली टेक्नीशियन थे और इस तरह उनकी जान जाना बेहद दुखद है.'

कब रिलीज होगी लव एंड वॉर?

संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर पिछले काफी समय से टल रही है. पहले ये साल 2025 में रिलीज की जानी थी, मगर फिर इसे मार्च 20, 2026 को रिलीज करने का प्लान किया गया. फिल्म की शूटिंग साल 2024-25 से शुरू हुई है. लेकिन रणबीर की बाकी कमिटमेंट्स की वजह से इसकी रिलीज 20 मार्च से हटा दी गई. 

कई रिपोर्ट्स आईं कि वो अब फिल्म को जून 2026 में लाएंगे, मगर फिर ये बात सामने आई कि इसकी शूटिंग अभी भी खत्म नहीं हुई है. डायरेक्टर अपनी फिल्म के स्केल को और भी बड़ा बनाना चाह रहे थे, इसलिए ऐसा फैसला लिया गया. अंत में अप्रैल 2026 में ऐलान किया गया कि लव एंड वॉर फिल्म 21 जनवरी साल 2027 को रिलीज होगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement