संजय लीला भंसाली, निर्माता और निर्देशक
संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) एक भारतीय फिल्म निर्माता, निर्देशक, पटकथा लेखक और संगीतकार हैं, जो हिंदी सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं. उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Awards), दस फिल्मफेयर पुरस्कार (Filmfare Awards) और एक बाफ्टा (BAFTA) नामांकन शामिल हैं. 2015 में, भारत सरकार ने उन्हें चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया (Sanjay Leela Bhansali Awards, Padma Shri).
भंसाली ने अपने निर्देशन की शुरुआत 1996 में फिल्म खामोशी: द म्यूजिकल से की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स) का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला. उनके निर्देशित फिल्मों में हम दिल दे चुके सनम, देवदास (Hum Dil De Chuke Sanam), ब्लैक (Black), सांवरिया, गुजारिश (2010), गोलियों की रासलीला राम-लीला (Goliyon Ki Raasleela Ram-Leela), मैरी कॉम (Mary Kom), बाजीराव मस्तानी (Bajirao Mastani), पद्मावत (Padmaavat) जैसी लगातार व्यावसायिक रूप से असफल फिल्मों का निर्देशन किया है. 2022 की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) भी काफी चर्चा में रही है. इस फिल्म आलिया भट्ट (Alia Bhutt) एक अलग अंदाज में नजर आईं.
संजय लीला भंसाली भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान के पूर्व छात्र हैं (Film and Television Institute of India.). वह प्रोडक्शन हाउस भंसाली प्रोडक्शंस के संस्थापक हैं (Bhansali Production).
संजय लीला भंसाली का जन्म 24 फरवरी 1963 को भुलेश्वर, मुंबई (Bhuleshwar, Mumbai) में हुआ था. वो एक गुजराती जैन परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनकी मां लीला हैं (Sanjay Leela Bhansali Mother).
एक्टर रजा मुराद अपने बेबाक बयान के लिए हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं. हाल ही में उन्होंने संजय लीला भंसाली और राज कपूर को लेकर कई बातों पर चर्चा की.
सिगरेट को पोस्टर पर दिखाने का ट्रेंड भी बढ़ा. कहानी में किसी किरदार को सिगरेट पीते दिखाने और उसके पोस्टर में उसे सिगरेट के साथ दिखाने में बड़ा फर्क है. फिल्म में सिगरेट कहानी की जरूरत हो सकती है, लेकिन पोस्टर में हर चीज जानबूझकर चुनी जाती है. पोस्टर को कुछ सेकेंड में दर्शक के दिमाग में एक सवाल पैदा करना होता है कि यह शख्स आखिर कौन है? कैसा है? कितनी डार्क है?
फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के फर्स्ट-लुक पोस्टर सामने आ गए हैं। रणबीर आर्मी ऑफिसर के रेट्रो अंदाज में दिखे, जबकि आलिया ग्लैमरस कैबरे लुक में नजर आईं। अब जारी विक्की कौशल के पोस्टर में उनका गंभीर और इंटेंस अंदाज देखने को मिला।
संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट का पहला लुक जारी किया गया है, जिसमें वो रेड कलर के रेट्रो आउटफिट में नजर आ रही हैं.
संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं.मेकर्स ने रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है, जिसमें उनका नया और अनोखा अवतार दिखाया गया है.
संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर के सेट से एक बड़ी न्यूज सामने आई है. लंबे समय से चल रही इसकी शूटिंग अब फाइनली खत्म हो गई है. साथ ही साथ इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठ चुका है.
संजय लीला भंसाली की मच-अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर के सेट पर बड़ी घटना घट चुकी है. फिल्म में काम कर रहे एक मिस्त्री की अचानक इलेक्ट्रिक शॉक लगने से मौत हो गई. ये हादसा 3 दिन पहले हुआ, जहां आलिया भट्ट भी शूटिंग कर रही थीं.
हीरामंडी में दिखे एक्टर इंद्रेश मलिक ने जेसन संग फिल्माए गए इंटीमेट सीन्स पर रिएक्ट किया है. उन्होंने बताया कि उन्हें डायरेक्टर पर पूरा भरोसा था.
म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार ने फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में काम करने के अपने एक्सपीरियंस पर बात की. उन्होंने बताया कि फिल्म का गाना 'तड़प तड़प' सुनकर सलमान खान काफी इमोशनल हो जाते थे. वो अपने इमोशन्स पर कंट्रोल नहीं कर पाते थे.
फिल्म देवदास को लेकर सालों से बॉलीवुड गलियारों में ये चर्चा है कि माधुरी दीक्षित ने प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म का गाना डोला रे डोला शूट किया था. कहा गया कि बावजूद इसके कि वो 4 महीने की प्रेग्नेंट थी. लेकिन अब जब फिल्म को रिलीज हुए 25 साल होने को आए हैं तो माधुरी ने बड़ा खुलासा कर दिया है.
माधुरी दीक्षित ने ‘डोला रे डोला’ की शूटिंग 4 महीने की प्रेग्नेंसी और बुखार में पूरी की थी. सरोज खान की टीम की रुबीना खान ने बताया कि माधुरी ने दर्द और चक्कर आने के बावजूद कोई स्टेप बदलने से मना कर दिया था.
पाकिस्तानी एक्ट्रेस दनानीर मोबीन हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉलीवुड की क्लासिक फिल्म 'देवदास' को 'ओवररेटेड' बताया. जिसके बाद एक्ट्रेस की जबरदस्त ट्रोलिंग हुई.
रणवीर सिंह अब अपने करियर के सबसे ग्रैंड प्रोजेक्ट की तैयारी में नजर आ रहे हैं. उन्होंने अमीश त्रिपाठी के चर्चित नॉवेल ‘मेलुहा के मृत्युंजय’ के राइट्स खरीद लिए हैं और फिल्म में भगवान शिव का किरदार निभा सकते हैं. अगर ये प्रोजेक्ट सही स्केल पर बना, तो बॉलीवुड को एक बड़ी माइथोलॉजिकल फ्रेंचाइजी मिल सकती है.
रणबीर कपूर की फिल्म 'लव एंड वॉर' के को-स्टार अश्विन कौशल ने एक्टर की तारीफ करते हुए उन्हें विनम्र और 'संस्कारी' बताया. इसके अलावा उन्होंने फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा भी कर दिया.
संजय लीला भंसाली एक ऐसे डायरेक्टर हैं जिनकी फिल्मों का इंतजार ऑडियंस हमेशा करती हैं. अब जब से उन्होंने अपनी फिल्म 'लव एंड वॉर' की घोषणा की है, तब से ही इसे लेकर एक्साइटमेंट हैं. अब इस फिल्म से जुड़ा एक ऐसा अपडेट सामने आया है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था.
कंगना रनौत ने खुलासा किया कि डेब्यू से पहले सलमान खान ने कहा था कि संजय लीला भंसाली उन्हें तुरंत साइन कर लेंगे. कंगना उनसे मिलने भी गईं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. एक्ट्रेस ने बताया कि आज भी इस बात को लेकर डायरेक्टर को अफसोस होता है.
फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने अपनी बड़े बजट की ड्रामा फिल्म 'लव एंड वॉर' की नई रिलीज डेट का ऐलान किया है, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में हैं.
कंगना रनौत ने अपने हालिया इंटरव्यू में उस दिन को याद किया जब वो पहली बार बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से मिली थीं. एक्ट्रेस ने बताया कि सलमान ने उन्हें पहली नजर में देखने के बाद उनकी तारीफ में क्या कहा था.
खबर है कि धुरंधर फेम 20 साल की एक्ट्रेस सारा अर्जुन अब फिल्म मेकर जसमीत के. रीन के अगले प्रोजेक्ट में सिनेमा की दिग्गज हस्ती मधुबाला का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं.
एक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर विवेक वासवानी ने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को लेकर कहा कि फिल्म 'पत्थर के फूल' के बाद सलमान के साथ मैंने दोबारा काम नहीं किया क्योंकि मैं ऐसी जगह काम ही नहीं कर सकता, जहां लोग शराब पीते हो और इनडिसिप्लिन के साथ काम करते हों
इच्छामृत्यु के दर्द को संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म गुजारिश में प्रभावशाली ढंग से दिखाया था. फिल्म में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय ने मुख्य भूमिका निभाई थी. फिल्म ने कई विवादों का सामना किया, जिसमें कहानी चोरी के आरोप, तंबाकू प्रचार का विवाद और लीगल नोटिस शामिल थे.