आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एक हिन्दी फिल्म की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं. उनका का जन्म 15 मार्च 1993 को मुंबई हुआ था. आलिया फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी हैं. आलिया को ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त (British Citizen) हैं जिसका खुलासा उन्होंने 2019 आम चुनाव से पहले किया था. उनकी एक बड़ी बहन, शाहीन और दो सौतेले भाई-बहन, पूजा (Pooja Bhatt) और राहुल भट्ट (Alia Siblings) हैं. आलिया की पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल (Jamnabai Narsee School) से हुई है.
1999 की थ्रिलर फिल्म संघर्ष में एक बाल कलाकार के तौर पर अभिनय की शुरुआत की. उन्होंने 2012 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर (Students of the Year) में अपनी पहली प्रमुख भूमिका निभाई थी. उन्होंने धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित कई फिल्मों में अभिनीत भूमिकाओं के साथ खुद को स्थापित किया, जिसमें फिल्म 2 स्टेट्स (2 States) (2014), हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया (Humpty Sharma Ki Dulhania) (2014), और बद्रीनाथ की दुल्हनिया (Badrinath Ki Dulhania) (2017) में मुख्य किरदार निभाया है. उनकी हिट फिल्मों में डियर जिंदगी (Dear Zindagi) (2016), हाईवे (2014), उडता पंजाब (Udta Punjab) (2016), गली बॉय (Gully Boy) (2019) राजी (Raazi) (2018) और ब्रह्मास्त्र (2022) है.
फिल्म डियर जिंदगी और उड़ता पंजाब के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का स्क्रीन अवार्ड और फिल्मफेयर अवार्ड मिला और राजी फिल्म के लिए तीन सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था (Screen Award and the Filmfare Award for Best Actress).
साल 2018 आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने डेट करना शुरू किया और 14 अप्रैल 2022 को मुंबई में शादी की (Alia Butt Rabir Kapoor Marriage). उनकी एक बेटी है जिसका जन्म 6 नवंबर 2022 को हुआ (Alia Ranbir Daughter).
फिल्मों में अभिनय के अलावा आलिया भट्ट गाना भी गाती हैं. उन्होंने 2014 में "समझौता अनप्लग्ड" (Samjhauta Unplugged) सहित अपनी कुछ फिल्मों में गाने गाए (Alia Bhatt Songs) हैं.
इनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @aliaa08 नाम से है और फेसबुक पेज के नाम Alia Bhatt है. इंस्टाग्राम पर aliaabhatt के नाम से एक्टिव हैं.
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने नए बंगले ‘कृष्णराज’ में गणेश चतुर्थी मनाई। 19 सितंबर को विसर्जन के मौके पर दोनों ने बेटी राहा और नीतू कपूर के साथ बप्पा की पूजा की। पूजा की तस्वीरों में घर की झलक भी दिखी।
इस बंगले की कीमत करीब 250 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस साल कपूर परिवार के लिए गणेश चतुर्थी खास था, क्योंकि यह उनका पहला त्योहार था जो उन्होंने अपने नए 'कृष्णराज' बंगले में मनाया.
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Ganesh Chaturthi: कपूर परिवार ने साथ मिलकर बीती रात गणपति विसर्जन किया. रणबीर और आलिया के साथ नीतू कपूर भी दिखाई दीं. सभी ने साथ मिलकर अपने नए घर के बाहर पूरे रीति-रिवाजों से गणपति विसर्जन किया.
गणपति पूजा में कृति सेनन, माधुरी दीक्षित, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और नुपूर सेनन जैसी तमाम एक्ट्रेस नजर आईं.
समय रैना ने अपने शो पर वरुण धवन और मेधा शंकर जैसे बॉलीवुड सेलेब्स को इनवाइट किया था. इंडियाज गॉट लेटेंट के लेटेस्ट एपिसोड में समय को वरुण की जमकर रोस्टिंग करते हुए देखा गया है. वो कभी उन्हें जानवर बुला रहे हैं, तो कभी उनकी एक्टिंग का मजाक उड़ा रहे हैं.
संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर के सेट से एक बड़ी न्यूज सामने आई है. लंबे समय से चल रही इसकी शूटिंग अब फाइनली खत्म हो गई है. साथ ही साथ इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठ चुका है.
आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड अनुष्का रंजन और आदित्य सील जुड़वां बेटियों के माता-पिता बन गए हैं. अनुष्का ने 35 साल की उम्र में 23 अगस्त को बेटियों को जन्म दिया. कपल ने बेटियों का नाम वीरा और माही रखा है. उनकी बेटियां IVF के जरिए हुईं. जानें दोनों नामों का खूबसूरत मतलब.
रणबीर कपूर रामायण के बाद ब्रह्मास्त्र-2 की शूटिंग शुरू करेंगे. इस फिल्म का पहला पार्ट 2022 में रिलीज हुआ था और बॉक्स ऑफिस पर सफलरहा था.
NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बॉलीवुड सितारों की हालिया प्रतिक्रियाओं के बाद जन्नत जुबैर ने बिना नाम लिए उनकी टाइमिंग पर सवाल उठाए. उनकी सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है और इसे लेकर बहस तेज हो गई है. जन्नत ने एक अन्य पोस्ट में असम में आई बाढ़ पर भी चिंता जताई और लोगों से प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना करने की अपील की.
NEET पेपर लीक विवाद पर पहले कुछ ही बॉलीवुड सितारे बोले थे, लेकिन सलमान खान के पोस्ट के बाद करीना कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन और अनन्या पांडे समेत कई स्टार्स ने छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी. सोशल मीडिया पर अब नई बहस छिड़ गई है.
आलिया भट्ट ने नीट पेपर लीक मामले में रिएक्ट किया है. उन्होंने छात्रों को सपोर्ट करते हुए पोस्ट शेयर की है. आलिया का कहना है उनका दिल टूटा है.
आलिया भट्ट और शरवरी के 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आने के बाद, समय रैना ने 'अल्फा' की स्क्रीनिंग के लिए मुंबई का एक पूरा थिएटर बुक किया है. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं.
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बीते दिनों अपनी फिल्म अल्फा के प्रमोशन के लिए समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में पहुंचीं थीं. अब इस पर कॉमेडियन सुनील पाल का रिएक्शन सामने आया है.
एक्टर बॉबी देओल ने समय रैना का शो पहचाने से इनकार कर दिया. वहीं दिलचस्प बात यह है कि आलिया भट्ट और शरवरी कॉमेडियन के शो में अपनी फिल्म 'अल्फा' का प्रमोशन कर रहे हैं.
समय के शो पर आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पहुंची थीं, जहां उन्हें जमकर रोस्ट किया गया. शो पर एक शख्स अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बनकर पहुंचा, जहां उसने रणबीर कपूर पर तंज कसा जिसे सुनकर आलिया शॉक्ड रह गईं.
इंडियाज़ गॉट लेटेंट सीजन 2 शुरू हो गया है. समय रैना के पहले ही शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी ने शिरकत की. इस दौरान समय ने आलिया को भी रोस्ट किया.
अनशुला कपूर और रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में आलिया भट्ट ने बिल्कुल अलग अंदाज अपनाया.उन्होंने भारी-भरकम सीक्वेंस या स्टोन वर्क का आउटफिट पहनने की जगह हैंडवोवन बनारसी सिल्क का खूबसूरत लहंगा पहना, जिसकी सादगी और रॉयल लुक चर्चा में है.
अनशुला कपूर और रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में आलिया भट्ट ने हैवी सीक्वेंस की बजाय 1.30 लाख रुपये का हैंडवोवन बनारसी सिल्क लहंगा पहनकर सबका ध्यान खींच लिया.
भारतीय सिनेमा और रहस्यमयी और डरावनी दुनिया एक बार फिर लौटने के लिए तैयार है. हॉरर फिल्म 'तुम्बाड 2' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट सोहम शाह के साथ 'तुम्बाड 2' का हिस्सा बनने जा रही हैं. अधिक जाने के लिए देखें मूवी मसाला.
बिना बड़े बजट के बनी कल्ट फिल्म 'तुम्बाड़' के सीक्वल में आलिया भट्ट की एंट्री हो चुकी है. स्केल बढ़ाने की बात हो रही है, लेकिन 'तुम्बाड़ 2' में ऑरिजिनल डायरेक्टर राही अनिल बर्वे हैं ही नहीं. बॉलीवुड में कहानी किनारे रखकर, कामयाब फिल्म के सीक्वल बनाने का ट्रेंड जोरों पर है. क्या 'तुम्बाड़ 2' भी ऐसा ही प्रोजेक्ट है?
आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर फिल्म 'अल्फा' का बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल जारी है, वहीं दूसरी तरफ समांथा की एक्शन फिल्म 'मा इंति बंगारम' थिएटर्स में ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है. दोनों ही फिल्मों में, दो लीडिंग एक्ट्रेसेज ताबड़तोड़ एक्शन कर रही हैं. लेकिन फिल्मों का हाल इतना अलग कैसे? चलिए, ये मैटर समझने की कोशिश करते हैं.