विक्की कौशल (अभिनेता)
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) एक भारतीय फिल्म अभिनेता (Film Actor) हैं. वे पुरस्कार विजेता फिल्म मसान (Masaan) के बाद समीक्षकों और फिल्म प्रशंसकों की नजरों में आए. उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike) में अपने दमदार अभिनय के लिए वे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Award for Best Actor) जीत चुके हैं. विक्की ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में होटल सिक्स सेंस किला बरवाड़ा (Six Senses Fort Barwara in Rajasthan's Sawai Madhopur) में फिल्म अभिनेत्री कटरीना कैफ (Katrina Kaif) से शादी की. इनकी शादी में बॉलीवुड के कई फिल्मी सितारे शामिल हुए.
विक्की कौशल का जन्म 16 मई 1988 (Birth Date) को मुंबई के उपनगर में एक चॉल (Chawl) में हुआ था. उनके पिता श्याम कौशल (Sham Kaushal) एक बॉलीवुड स्टंटमैन थे जो बाद में एक्शन डायरेक्टर बने. विक्की की मां का नाम वीणा कौशल (Veena Kaushal) और भाई सनी कौशल (Sunny Kaushal) हैं.
कौशल ने स्नातक की डिग्री राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी से इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग (Engineering Degree in Electronics and Telecommunications) में 2009 में प्राप्त की. इसके बाद, उन्होंने किशोर नामित कपूर (Kishore Namit Kapoor) की एकेडमी से एक्टिंग सीखी और अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के साथ गैंग्स ऑफ वासेपुर (Gangs of Wasseypur) फिल्म में बतौर सहायक निर्देशक काम किया.
नीरज घयावन (Neeraj Ghaywan) की फिल्म मसान में विक्की ने बनारस के एक लड़के की भूमिका निभाकर सबको अपना मुरीद बना लिया. इस फिल्म के लिए उन्हें 2016 का आईफा (IIFA), स्क्रीन अवॉर्ड (Screen Award) जैसे कई पुरस्कार मिले. कौशल की दूसरी फिल्म जुबान (Zubaan), मार्च 2016 में रिलीज हुई. उनकी अगली फिल्म रमन राघव 2.0 (Raman Raghav 2.0), अनुराग कश्यप की मनोवैज्ञानिक थ्रिलर थी. विक्की ने बाद में लव पर स्क्वेयर फुट और लस्ट स्टोरीज़ में भी काम किया. इसके बाद, 2018 में, कौशल ने राजी (Razi) और संजू (Sanju) जैसी व्यवसायिक रूप से सफल फिल्मों में भी काम किया.
इस दौरान, विक्की के अभिनेत्री हरलीन सेठी (Harleen Sethi) को डेट करने की खबरें आईं लेकिन 2019 की शुरुआत में उन्होंने इस रिश्ते को खत्म कर दिया. लगभग दो साल की डेटिंग के बाद कौशल ने कटरीना कैफ से शादी कर ली.
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @vickykaushal09 है. उनका फेसबुक पेज Vicky Kaushal के नाम से है और वे इंस्टाग्राम पर vickykaushal09 यूजरनेम से एक्टिव हैं.
पाकिस्तानी एक्टर अली जफर ने अपनी फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' की को-एक्टर कैटरीना कैफ़ का बचाव किया, जब प्रेग्नेंसी के बाद उनके लुक को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की.
कटरीना कैफ के हालिया लुक पर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने टिप्पणियां कीं, जिसके बाद बॉडी शेमिंग को लेकर बहस शुरू हो गई. अली जफर और शिवालिका ओबेरॉय ने कटरीना का समर्थन करते हुए महिलाओं के शरीर पर टिप्पणी करने के रवैये पर सवाल उठाए. वीडियो में जानें सोशल मीडिया पर यूज़र्स क्या बोल रहे हैं.
संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर के सेट से एक बड़ी न्यूज सामने आई है. लंबे समय से चल रही इसकी शूटिंग अब फाइनली खत्म हो गई है. साथ ही साथ इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठ चुका है.
कटरीना कैफ पिछले साल नवंबर में मां बनी थीं. उन्होंने और एक्टर विक्की कौशल के बेटे का नाम विहान है. मां बनने के बाद से कटरीना ने सार्वजनिक कार्यक्रमों से काफी दूरी बनाए रखी है. ऐसे में 26 अगस्त को मुंबई में उनकी सार्वजनिक मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा.
कुकू कोहली के निधन के बाद शनिवार को उनकी याद में एक प्रार्थना सभा रखी गई, जहां बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आए. उनकी दूसरी पत्नी अरुणा ईरानी अपने पति को खो देने के बाद इमोशनल होती नजर आईं. इस प्रार्थना सभा में अजय देवगन नहीं नजर आए.
Katrina Kaif ने पति Vicky Kaushal और बेटे विहान के साथ अपना 43वां बर्थडे मनाया। उन्होंने बेटे संग क्यूट तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनकी प्यारी बॉन्डिंग दिखी। तस्वीर में कटरीना बेटे को गोद में लेकर खेलती नजर आईं
लेटेस्ट पोस्ट में कटरीना ने अपने नन्हे राजकुमार विहान की झलक फैंस को दिखाई है. एक तस्वीर में कटरीना बेटे को गोद में लेकर खेलती नजर आईं.
कटरीना कैफ ने 16 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया. पति विक्की कौशल ने लेडीलव के दिन को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. विक्की ने कटरीना के बर्थडे सेलिब्रेशन की खूबसूरत फोटो इंस्टा पर पोस्ट की है
कटरीना कैफ 43 साल की हो गई हैं. विक्की ने कटरीना के बर्थडे सेलिब्रेशन की खूबसूरत फोटो इंस्टा पर पोस्ट की है. कैप्शन में लिखा है- जान का जन्मदिन.
शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की रॉयल वेडिंग में विक्की कौशल समेत कई वीआईपी मेहमान शामिल हुए. विक्की की मौजूदगी को लेकर लोग सरप्राइज हुए हैं. जानें उनके बीच क्या कनेक्शन है...
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में फिल्मी और राजनीति की दुनिया की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. शादी के कई इनसाइड वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ विक्की कौशल भी हैं. इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है. अब एक्टर विक्की कौशल को लेकर बड़ी खबर पता चली है.
संजय लीला भंसाली की मच-अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर के सेट पर बड़ी घटना घट चुकी है. फिल्म में काम कर रहे एक मिस्त्री की अचानक इलेक्ट्रिक शॉक लगने से मौत हो गई. ये हादसा 3 दिन पहले हुआ, जहां आलिया भट्ट भी शूटिंग कर रही थीं.
कटरीना कैफ मां बनने के बाद एक बार फिर ग्लैमर वर्ल्ड और एक्टिंग में कमबैक करने के लिए तैयार हैं. आखिरी बार फिल्म मेरी क्रिसमस में नजर आईं कटरीना ने पिछले साल नवंबर में बेटे विहान को जन्म दिया था. कटरीना ने अब नई स्क्रिप्ट्स पढ़ना शुरू कर दिया है और इस बार वो OTT डेब्यू की भी तैयारी में हैं.
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर भले ही कम एक्टिव रहती हों, लेकिन जब भी वह कोई पोस्ट शेयर करती हैं, तो वह फैंस के चेहरे पर मुस्कान ले आती है.
सुपरहिट फिल्म छावा में मुगल सम्राट औरंगजेब का किरदार पहले रणदीप हुड्डा को ऑफर हुआ था. लेकिन उन्होंने ये फिल्म करने से इनकार कर दिया था. अब उन्होंने फिल्म ठुकराने की वजह बताई है.
विक्की कौशल 38 साल के हो गए हैं, ऐसे में उन्होंने अपने इस खास दिन को फैमिली संग बिताया. कटरीना ने पति विक्की के बर्थडे पर उनके लिए एक स्वीट पोस्ट शेयर की, जिसमें वो अपने बेटे विहान संग भी नजर आईं.
शबाना आजमी संग विक्की कौशल की लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है. तस्वीर में विक्की, शबाना आजमी के कदमों में बैठे दिखाई दिए. विक्की के संस्कारों की फैंस तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.
विक्की कौशल 'महावतार' मूवी की शूटिंग जल्द शुरु करने वाले है. एक रिपोर्ट के मुताबिक विक्की इस मूवी की शूटिंग जनवरी में शुरु करेंगे. इस फिल्म की शुटिंग के लिे विक्की ने 18 महीने लॉक किए है. विक्की इस फिल्म के लिए रेसलर्स जैसा फिजीक बनाना चाहते है. लेकिन लव एंड वॉर की शूटिंग पूरी नही हो सकी है इसलिए विक्की महावतार के लिए तैयारी नहीं शुरु कर पाए है.
फिल्म '3 इडियट्स' को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है. अब इस फिल्म से जुड़ा बड़ा और धमाकेदार अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म में नए एक्टर की एंट्री होने वाली है.
बेटे विहान को जन्म देने के बाद, कटरीना के लुक में काफी बदलाव नजर आया. पोस्टपार्टम पीरियड ने एक्ट्रेस की बॉडी को काफी बदल दिया है. हालांकि फैंस कटरीना को देखकर काफी खुश हुए हैं.