scorecardresearch
 

भंसाली से एक मुलाकात और बदल गई किस्मत, मिला 'लव एंड वॉर' में रणबीर के पिता का रोल

रणबीर कपूर की फिल्म 'लव एंड वॉर' के को-स्टार अश्विन कौशल ने एक्टर की तारीफ करते हुए उन्हें विनम्र और 'संस्कारी' बताया. इसके अलावा उन्होंने फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा भी कर दिया.

Advertisement
X
लव एंड वॉर को लेकर आया अपडेट (Photo: Screengrab)
लव एंड वॉर को लेकर आया अपडेट (Photo: Screengrab)

संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' लंबे समय से टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है. रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर आए दिन नए अपडेट्स सामने आते रहते हैं. इसी बीच फिल्म की कास्टिंग से जुड़ी एक बेहद दिलचस्प जानकारी सामने आई है. 

दरअसल सीनियर एक्टर अश्विन कौशल इस फिल्म में रणबीर कपूर के पिता के रूप में नजर आएंगे. अश्विन ने हाल ही में खुलासा किया है कि कैसे एक छोटी मुलाकात ने उन्हें रणबीर के पिता का यह बड़ा रोल दिला दिया.

एक मुलाकात और बदल गई किस्मत
सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में अश्विन कौशल ने बताया कि यह सफर पिछले साल (2025) फरवरी में शुरू हुआ था. उन्होंने बताया कि संजय लीला भंसाली ने उन्हें फिल्म सिटी के सेट पर मिलने के लिए बुलाया था. अश्विन का कहना है कि भंसाली का व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली है कि उनसे मिलते ही एक अलग 'औरा' फील हुआ. शुरुआत में उन्हें किसी छोटे रोल या एक-दो सीक्वेंस के लिए बुलाया गया था, लेकिन उनकी पहली मुलाकात के बाद भंसाली का मन बदल गया. अगले ही दिन उनके ऑफिस से फोन आया और बताया गया कि अब वह फिल्म में रणबीर कपूर के पिता का महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगे.

Advertisement

रणबीर के साथ खास कनेक्शन
अश्विन के लिए यह रोल इमोशनली भी काफी खास है. उन्होंने बताया कि वह दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर को अपना आदर्श मानते थे और उन्हें अपने पिता के समान देखते थे. अब किस्मत का खेल देखिए कि उन्हें ऋषि कपूर के बेटे रणबीर के पिता का रोल निभाने का मौका मिला है. अश्विन ने जब यह बात रणबीर के साथ शेयर की, तो वह भी काफी प्रभावित हुए. अश्विन का मानना है कि रणबीर के साथ काम करना काफी अच्छा रहा.

बिना किसी एटीट्यूड वाले सुपरस्टार हैं रणबीर
स्टारडम और व्यवहार को लेकर बात करते हुए अश्विन ने रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि रणबीर एक बहुत ही 'संस्कारी' इंसान हैं और उनमें अपने बड़े स्टारडम का रत्ती भर भी घमंड या एटीट्यूड नहीं है.

2027 में रिलीज होगी फिल्म
संजय लीला भंसाली की यह भव्य रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'लव एंड वॉर' अब 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म की रिलीज डेट पहले कई बार टली, लेकिन अब इसे बड़े पैमाने पर हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज करने की तैयारी है. रणबीर, आलिया और विक्की की तिकड़ी इसमें साथ दिखाई देगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement