scorecardresearch
 

'मैं वापस आऊंगा' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर जारी, 13वें दिन भी हुई पहले सात दिनों से ज्यादा कमाई

'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. दूसरे मंगलवार को बंपर जंप लेने के बाद, फिल्म ने दूसरे बुधवार (13वें दिन) भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी. हालांकि, फिल्म के शानदार सफर के सामने गुरुवार शाम से अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी 'वेलकम टू द जंगल' चैलेंज बनकर आ रही है.

Advertisement
X
'मैं वापस आऊंगा' ने 13वें दिन भी किया कमाल (Photo: Screengrab)
'मैं वापस आऊंगा' ने 13वें दिन भी किया कमाल (Photo: Screengrab)

दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी की फिल्म मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस पर लगातार सरप्राइज कर रही है. पहले वीकेंड में बेहद धीमी शुरुआत के बाद जनता की तारीफों के दम पर फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि दूसरे हफ्ते में यह बहुत बड़े बॉक्स ऑफिस जंप के साथ आगे बढ़ रही है. मंगलवार को ब्लॉकबस्टर ट्यूजडे ऑफर ने फिल्म को बहुत तगड़ा जंप दिलाया था. अब बुधवार के सॉलिड आंकड़ों ने फिर से मैं वापस आऊंगा की ऐतिहासिक सक्सेस दिखा दी है. दूसरे हफ्ते के 6 दिनों में ही डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म ने, पूरे पहले हफ्ते से करीब 65% ज्यादा कलेक्शन कर डाला है.

मैं वापस आऊंगा का एक और तगड़ा दिन

सोमवार को 2.50 करोड़ रुपये कमाने वाली मैं वापस आऊंगा ने मंगलवार को सस्ते टिकट ऑफर के साथ बड़ा जंप लिया था. 12वें दिन फिल्म का कलेक्शन 3.10 करोड़ रुपये था. रिस्क यह था कि बुधवार को जब सस्ते टिकट का ऑफर नहीं होगा, तो कहीं फिल्म का कलेक्शन सोमवार से भी कम न हो जाए.

अब सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि मैं वापस आऊंगा ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. यानी यह आंकड़ा सोमवार से भी ज्यादा है. बुधवार का कलेक्शन, फिल्म के पहले 8 दिनों के डेली कलेक्शन से भी ज्यादा है. यही बताता है कि दूसरे हफ्ते में मैं वापस आऊंगा कितना तगड़ा कमाल कर रही है. अब तक 13 दिनों में फिल्म ने कुल 32 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन कर डाला है.

Advertisement

नए हफ्ते में मैं वापस आऊंगा के सामने नई टेंशन

दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन पहले हफ्ते के मुकाबले 80% तक ज्यादा हो सकता है. लेकिन गुरुवार शाम से इसके सामने एक बड़ा रिस्क है. अक्षय कुमार की नई मल्टीस्टारर कॉमेडी वेलकम टू द जंगल गुरुवार शाम के पेड प्रीव्यू शोज के साथ, शुक्रवार सुबह रिलीज हो रही है.

इस नई रिलीज और एक हफ्ते पुरानी कॉकटेल 2 के सामने, मैं वापस आऊंगा ज्यादा पुरानी है. इसलिए शुक्रवार से इसके शोज कम होने का चांस है. लेकिन पॉजिटिव बात यह है कि जनता का ताबड़तोड़ सपोर्ट साथ है, जो तीसरे हफ्ते में भी दमदार कमाई करवा सकता है. अब देखना है कि वेलकम टू द जंगल के सामने मैं वापस आऊंगा किस तरह टिक पाती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement