दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) एक पंजाबी गायक और अभिनेता हैं. उनकी 'जट्ट एंड जूलियट 2', 'पंजाब 1984', 'सज्जन सिंह रंगरूट' और 'होंसला रख' फिल्में इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पंजाबी फिल्मों में से हैं.
दोसांझ का जन्म 6 जनवरी 1984 को कलां, जालंधर में हुआ था. दोसांझ ने 2002 में अपने एल्बम 'स्माइल' (2005) के साथ करियर की शुरुआत की. साथ ही, पंजाबी संगीत 'चॉकलेट' (2008) से पहचान हासिल की, इसके बाद यो यो हनी सिंह के साथ 'द नेक्स्ट लेवल' (2009) किया. उन्होंने 2011 में पहली पंजाबी फिल्म 'द लायन ऑफ पंजाब' में अभिनय करते हुए अपने अभिनय को आगे बढ़ाया.
उन्होंने 2016 में 'उड़ता पंजाब' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला. इसके बाद 'गुड न्यूज (2019)', में अभिनय किया जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए अपना दूसरा नामांकन मिला.
दिलजीत दोसांझ ने अपने लाइव सेशन के दौरान बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की तारीफों के कसीदे पढ़े. सिंगर ने उन्हें लेजेंड बुलाते हुए उनकी लीगेसी को सराहा. दिलजीत के मुंह से अपने लिए तारीफ सुनकर गोविंदा भी खुश हुए.
फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' का एक गाना 'सांसों की माला' खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस बीच पंजाबी संगीत जगत के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने लंदन के प्रतिष्ठित वेम्बली स्टेडियम में इस गाने पर परफॉर्म किया.
पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ ने लंदन के वेम्बली स्टेडियम में अपने कॉन्सर्ट के दौरान घोषणा की कि वह अगली बार अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे.
एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ का नया गाना डेविल रिलीज हुआ है. गाना आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में विरोध करते छात्र, विदेशी पुलिस, आंसू गैस, पानी की बौछार और निहंग का दृश्य दिखाए जाने की वजह से यह वीडियो चर्चा में है.
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैन की टी-शर्ट पर अपने नाम के साथ धार्मिक सिख शब्द 'इक ओंकार' लिखा देखकर दिलजीत ने शो के बीच में रोक दिया. उन्होंने फैन को समझाया और ऐसा ना करने की अपील की.
पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ अपने ऑरा वर्ल्ड टूर के तहत यूरोप और एशिया के कई शहरों में अपनी पंजाबी एनर्जी-स्टाइल से फैंस का दिल जीत रहे हैं. हाल ही में इटली पहुंचे दिलजीत ने प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मजाकिया अंदाज में टैग किया.
दिलजीत की फिल्म सतलुज सेंसर बोर्ड ने बैन की, जिसके बाद इसपर काफी बवाल हुआ. अब फिल्म को लेकर हुई पॉलिटिक्स पर जिमी शेरगिल ने कुछ कहा है, जिनकी पहली फिल्म माचिस भी पंजाब के संवेदनशील मुद्दों पर आधारित थी.
हनी त्रेहान की फिल्म 'सतलुज' (जिसका नाम पहले 'पंजाब '95' था) को हटाए जाने से पहले दो दिनों तक Zee5 पर स्ट्रीम किया गया था. इस बायोपिक में दिलजीत दोसांझ ने जसवंत सिंह खालरा का किरदार निभाया है.
इम्तियाज अली की रोमांटिक ड्रामा 'मैं वापस आऊंगा' की ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है. विभाजन से प्रभावित एक प्रेम कहानी पर आधारित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की है.
जैस्मिन भसीन खतरों के खिलाड़ी 15 में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसका प्रीमियर 1 अगस्त, 2026 को होने वाला है. लॉन्च से पहले एक्ट्रेस ने उन लोगों से बात की जो अक्सर उनकी शादी के प्लान के बारे में पूछते हैं.
दिलजीत दोसांझ ने CJP आंदोलन के तहत प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया है. उन्होंने अधिकारियों से छात्रों की मांगें सुनने की अपील की और कहा कि उनके साथ गलत व्यवहार नहीं होना चाहिए.
फिल्म सतलुज पर बढ़ते विवाद के बीच एक्टर अन्नू कपूर ने दिलजीत पर कुछ बातें कही हैं. एक्टर ने कहा है कि किसी भी कलाकार का पॉलिटिकल मुद्दों पर अपना विचार होना चाहिए. चूंकि दिलजीत ये कह चुके थे कि उन्हें पॉलिटिक्स से दूर रखा जाए, इसलिए अन्नू कपूर ने ऐसी बात कही.
हाल ही में बिना सेंसर सर्टिफिकेट के रिलीज होने और फिर Zee5 से हटाए जाने के विवादों में फंसी फिल्म 'सतलुज' को लेकर डायरेक्टर ने बड़ा खुलासा किया है.
दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म 'सतलुज' को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 से हटा दिया गया है. लेकिन अब जानकारी सामने आ रही है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ZEE5 पर कार्रवाई कर सकता है.
दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज पर विवाद खत्म नहीं हो रहा है. फिल्म भले ही जी5 से हट गई है. लेकिन तब भी कई जगहों पर इसकी स्क्रीनिंग की जा रही है. राज्य सरकार ये मूवी दिखाने वालों पर एक्शन लेने की तैयारी में है.
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर विवाद जारी है. कथित अवैध स्क्रीनिंग और सेंसर प्रमाणपत्र को लेकर उठे सवालों के बीच सरकार कार्रवाई की तैयारी में है. हालांकि, कई दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है. फिलहाल इस मामले में आधिकारिक जांच और संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया का इंतजार है.
फिल्म सतलुज ओटीटी से तो हट गई है, लेकिन कई लोग इसे किसी ना किसी तरीके से देख रहे हैं. पाकिस्तानी एक्ट्रेस बुशरा अंसारी ने हाल ही में इसे देखा और इमोशनल भी हो गईं. उनका कहना है जबसे उन्होंने फिल्म देखी है, वो ठीक से सो नहीं पाई हैं.
दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज कथित पुलिस ज्यादती से पंजाब में मारे गए अनाम लोगों के लिए न्याय मांगती है. जबकि, इसके दूसरी ओर कई आवाजें हैं जो खालिस्तानी आतंकवाद का शिकार हुए लोगों के लिए यही गुहार लगाती हैं. लेकिन, न्याय की इस लड़ाई में भुला दिए जाते हैं पंजाब के कुत्ते. जिनका कत्लेआम खालिस्तानी आतंकवाद का बेहद क्रूर और अमानवीय चेहरा है.
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिलजीत दोसांझ की 'मैं एक कलाकार हूं, भाई' टिप्पणी पर तंज कसा. क्योंकि सिंगर काका जंतर मंतर पर विरोध का समर्थन करने के लिए गए थे.
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब की फिल्म 'सतलुज' में दिखाए गए 25,000 लापता या अवैध दाह-संस्कार किए गए शवों के दावे को चुनौती दी है. उन्होंने फिल्म मेकर्स से पुख्ता दस्तावेज और प्रमाणित डेटा पेश करने को कहा है. बिट्टू ने आरोप लगाया कि फिल्म में पंजाब के उग्रवाद के दौर को एकतरफा तरीके से दिखाया गया है और आतंकवाद के शिकार निर्दोषों के बलिदान को कमतर आंका गया है.
दिलजीत की फिल्म सतलुज इंडिया में तो बैन कर दी गई थी. लेकिन अब उसे इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म से भी हटा दिया गया है. कई यूजर्स ने सोशल मीडिया के जरिए दावा किया है कि ये फिल्म जी5 से हर जगह हटा दी गई है.