नसीरुद्दीन शाह
नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक अभिनेता और निर्देशक हैं. वह भारतीय समानांतर सिनेमा में अपने उल्लेखनीय अभिनय के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी अभिनय किया है. शाह ने अपने करियर में कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, तीन फिल्मफेयर पुरस्कार और वेनिस फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए वोल्पी कप शामिल हैं. भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री और पद्म भूषण पुरस्कारों से सम्मानित किया है (Naseeruddin Shah Awards).
नसीरुद्दीन शाह का जन्म 20 जुलाई 1950 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी शहर में हुआ था (Naseeruddin Shah Age). वह एक नवाब परिवार से ताल्लुक रखते हैं. शाह ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट एंसलम्स अजमेर और सेंट जोसेफ कॉलेज, नैनीताल से की. उन्होंने 1971 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से कला में स्नातक किया और दिल्ली में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में भाग लिया (Naseeruddin Shah Education).
शाह की शादी मनारा सीकरी से हुई थी (Naseeruddin Shah first Wife) और उनकी एक बेटी हीबा है (Naseeruddin Shah Daughter).1970 के दशक में शाह और रत्ना पाठक (Ratna Pathak) रिश्ते में आए (Naseeruddin Shah affair) और 1982 में शादी की (Naseeruddin Shah Second Wife). रत्ना पाठक से उनके दो बेटे इमाद और विवान हैं, दोनों अभिनेता हैं (Naseeruddin Shah Son).
शाह की फिल्में में निशांत, आक्रोश, स्पर्श, मिर्च मसाला, अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है, त्रिकाल, भवानी भवई, जुनून, मंडी, मोहन जोशी हाजीर हो!, अर्ध सत्य, कथा और जाने भी दो यारो, अमन (1967) हम पांच, इजाजत (1987), जलवा (1988) और हीरो हीरालाल (1989), गुलामी (1985), त्रिदेव (1989), विश्वात्मा (1992), हे राम, ए वेडनेसडे (2008), सरफरोश (2011) और द डर्टी पिक्चर शामिल है. शाह ने मॉनसून वेडिंग जैसी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी अभिनय किया है (Naseeruddin Shah Movies).
शाह ने पाकिस्तानी फिल्म निर्माता शोएब मंसूर की फिल्म खुदा के लिए से अपनी फिल्म की शुरुआत की. उनकी दूसरी पाकिस्तानी फिल्म जिंदा भाग को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म पुरस्कार के लिए 86वें अकादमी पुरस्कार में देश की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया था (Naseeruddin Shah Pakistani Movies).
कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह की पाकिस्तान के साथ कथित 'लव स्टोरी' पर सवाल उठाया है और पूछा है कि बंटवारे के दशकों बाद भी यह क्यों खत्म नहीं हुई है?
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर नसीरुद्दीन शाह के कमेंट्स पर कंगना रनौत ने तीखा रुख अपनाया है. एक्ट्रेस ने अपने सीनियर एक्टर को लोमड़ी बुलाते हुए कई सारी बातें कह डाली हैं.
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर नसीरुद्दीन शाह की टिप्पणी को लेकर कंगना रनौत ने तीखा पलटवार किया है. कंगना ने उन्हें ‘लोमड़ी’ बताते हुए कहा कि वह ऐसे बनने से बेहतर ‘कुत्ता’ कहलाना पसंद करेंगी. उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. कंगना ने नसीरुद्दीन शाह पर पड़ोसी देश के लिए बोलने का आरोप लगाते हुए उन्हें ‘लोमड़ी’ कहा और लिखा कि वे उनके जैसा बनने के बजाय ‘कुत्ता’ कहलाना पसंद करेंगी.
झारखंड में छात्रों का प्रोटेस्ट जारी है. एक्टर पीयूष मिश्रा ने छात्रों का समर्थन करते हुए उनके बीच जाकर मनोबल बढ़ाया. उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के बयान पर प्रतिक्रिया दी.
नसीरुद्दीन शाह ने अपनी आत्मकथा में पहली पत्नी परवीन मुराद, बेटी हीबा और अपनी असफल शादी को लेकर कई भावुक खुलासे किए हैं. जानिए कैसे 19 साल की उम्र का प्यार शादी तक पहुंचा और फिर रिश्ता क्यों टूट गया.
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को जी5 से हटाए जाने के बाद भी फिल्म के कलाकारों को भरपूर सराहना मिल रही है. फिल्म में सीनियर पुलिस ऑफिशियल का क्रूर किरदार निभाने वाले एक्टर कंवलजीत सिंह ने खुलासा किया है कि उन्हें इस रोल के लिए सबसे बड़ी तारीफ सीनियर एक्टर नसीरुद्दीन शाह से मिली.
'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. दूसरे मंगलवार को बंपर जंप लेने के बाद, फिल्म ने दूसरे बुधवार (13वें दिन) भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी. हालांकि, फिल्म के शानदार सफर के सामने गुरुवार शाम से अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी 'वेलकम टू द जंगल' चैलेंज बनकर आ रही है.
डायरेक्टर इम्तियाज अली की भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर आधारित लव स्टोरी मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस पर एक अभूतपूर्व और अद्भुत कहानी लिख रही है. जहां पहले हफ्ते के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स इसे फ्लॉप मानने की कगार पर थे, वहीं जनता के दमदार वर्ड ऑफ माउथ ने पासा पूरी तरह पलट दिया है.
'मैं वापस आऊंगा' में नसीरुद्दीन शाह ने बंटवारे का वो दर्द पर्दे पर उतारा है जिसे देखकर हर दर्शक की आंखें नम हो रही हैं. ये फिल्म याद दिलाती है कि बेबाक बयानों के चलते भले ही बॉलीवुड के फिल्ममेकर्स उनसे थोड़ा बचकर चलते हों, लेकिन उनका स्क्रीन पर होना भारतीय सिनेमा के लिए कितना जरूरी है.
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' में नसीरुद्दीन शाह ने बंटवारे, बिछड़न और अधूरे प्रेम की पीड़ा को बेहद प्रभावशाली ढंग से जीवंत किया है. उनकी संवेदनशील अदाकारी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरती है. 'मैं वापस आऊंगा' में नसीरुद्दीन शाह की मौजूदगी भारतीय सिनेमा में संवेदनशील और ईमानदार अभिनय की अहमियत को फिर से रेखांकित करती है.
धीमी शुरुआत के बाद जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ के दम पर 'मैं वापस आऊंगा' ने वर्किंग डेज में ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि गुरुवार को फिल्म ने बुधवार के मुकाबले 25% से ज्यादा हुआ. रिलीज के सातवें दिन, हफ्ते के बीच में ऐसी तगड़ी जंप ने बता दिया है कि इम्तियाज अली की फिल्म अब जनता को खींचने लगी है.
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' को जनता और क्रिटिक्स से जबरदस्त पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. लेकिन कुछ लोग सोशल मीडिया पर इसे 'एंटी-धुरंधर' कहकर नीचे खींचने की कोशिश भी कर रहे हैं. लेकिन क्या ये फिल्म सच में पाकिस्तान के लिए सॉफ्ट है? या ये सिर्फ बंटवारे में उजड़ गए एक इंसान की बेहद इमोशनल प्रेम कहानी है?
इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की स्क्रीनिंग से रोते हुए एक शख्स का वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया ट्रोल्स ने इसे 'पेड पीआर' और 'ओवरएक्टिंग' बताया था. अब वीडियो में नजर आ रहे शख्स ने खुद सामने आकर अपनी दिवंगत दादी से जुड़ा एक बेहद इमोशनल सच बताया है, जिसने ट्रोल करने वालों की बोलती बंद कर दी है.
डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा के लिए आखिरकार वह गुड न्यूज आ चुकी है, जिसका हर किसी को इंतजार था. बॉक्स ऑफिस पर स्लो शुरुआत करने वाली इस फिल्म के लिए ऑर्गैनिक वर्ड ऑफ माउथ अब वरदान साबित हो रहा है. बुधवार को टिकटों के दाम नॉर्मल होने पर भी फिल्म ने मंगलवार से भी ज्यादा बिजनेस किया है.
इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को भारत में मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब सरहद पार से भी प्यार मिल रहा है. पाकिस्तान के जाने-माने ऐड फिल्ममेकर उमर नासिर अली ने भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दर्द और एक अधूरी प्रेम कहानी दिखाने वाली इस फिल्म की तारीफ की है.
बॉक्स ऑफिस पर इस वीकेंड हुए महामुकाबले में दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा', कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' पर थोड़ी भारी पड़ती नजर आई. दर्शकों के शानदार वर्ड ऑफ माउथ के दम पर दिलजीत दोसांझ की लव स्टोरी को बॉक्स ऑफिस पर ग्रोथ मिली. मगर कंगना की फिल्म को लेट प्रमोशन का नुकसान हुआ.
इम्तियाज अली की नई लव स्टोरी 'मैं वापस आऊंगा' रिलीज हो चुकी है. दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी की इस फिल्म को शानदार रिव्यूज मिले हैं. हालांकि, भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दर्द पर बनी इस इमोशनल फिल्म के सामने सबसे बड़ी चुनौती जनता का पाकिस्तान के लिए गुस्सा है, जो 'धुरंधर' वाले दौर में पीक पर है.
नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी स्टारर 'मैं वापस आऊंगा' सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि भारत-पाकिस्तान बंटवारे के उस दर्द की दास्तान है जो एक पूरी पीढ़ी के लिए सबसे बड़ा ट्रॉमा था. मगर उस भयानक दौर की कहानी कहते हुए भी इस फिल्म में नफरत के रंग का एक भी छींटा नहीं मिलता. पढ़िए इस फिल्म का पूरा रिव्यू.
जिम सर्भ और नसीरुद्दीन शाह स्टारर वेब सीरीज मेड इन इंडिया: अ टाइटन स्टोरी रिलीज हो चुकी है. रॉबी ग्रेवाल के डायरेक्शन में बनी यह सीरीज भारत के अपने स्वदेशी घड़ी ब्रांड 'टाइटन' के बनने की बेहद रोमांचक और इमोशनल कहानी लेकर आई है. कॉर्पोरेट ड्रामा के कवर में ये इंसानी भावनाओं की बड़ी दमदार कहानी है.
इम्तियाज अली की नई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के लिए अमेरिका में तगड़ी एक्साइटमेंट है. दिलजीत दोसांझ स्टारर इस फिल्म के लिए वहां के डिस्ट्रिब्यूटर्स ने एडवांस बुकिंग की डेट 7 दिन पहले खिसका दी है. इस कदम से खुद इम्तियाज भी हैरान हैं. उन्होंने बताया कि और जगहों से भी उन्हें ऐसा रिस्पॉन्स दिख रहा है.
'मैं वापस आऊंगा' के ट्रेलर को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बीच इम्तियाज अली ने शूट का एक बेहद दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि कैसे चलते टेक के बीच वो दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह को जूनियर आर्टिस्ट की तरह इंस्ट्रक्शन दे रहे थे, जिसके बाद उन्हें लगा कि नसीर साहब उन्हें थप्पड़ ही मार देंगे.