मैं वापस आऊंगा (Main Wapas Aaunga) एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है. फिल्म में मुख्य भूमिका दिलजीत दोसांझ निभा रहे हैं, जबकि शरवरी वाघ और वेदांग रैना युवा प्रेमियों की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
फिल्म का निर्देशन इम्तियाज़ अली ने किया है. इससे पहले उनकी कई रोमांटिक और म्यूजिकल फिल्में चर्चा में रही हैं. हाल ही में उनकी बायोपिक फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' भी काफी चर्चा में रही थी, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था.
‘मैं वापस आऊंगा’ में संगीत ए आर रहमानने दिया है, जबकि गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं.
इस फिल्म में 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि को दिखाया गया है. फिल्म में पुराने अधूरे प्रेम, परिवार और बिछड़े रिश्तों की कहानी को आधुनिक दौर से जोड़ने की कोशिश की गई है.
ट्रेलर के अनुसार, दिलजीत एक लोकप्रिय यूट्यूबर के किरदार में दिखाई देते हैं. कहानी तब आगे बढ़ती है जब उनके दादाजी, जिनका किरदार नसीरुद्दीन शाह ने निभाया है, अपनी जिंदगी के अंतिम दिनों में अपनी बिछड़ी प्रेमिका को याद करते नजर आते हैं. बताया गया है कि विभाजन के दौरान दोनों अलग हो गए थे और करीब 78 साल तक दोबारा नहीं मिल सके.
अपने दादाजी की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए दिलजीत पाकिस्तान जाने का फैसला करते हैं. वहां वह उस महिला को खोजने की कोशिश करते हैं. ट्रेलर में यह सवाल प्रमुख रूप से दिखाया गया है कि क्या इतने सालों बाद दोनों फिर मिल पाएंगे या नहीं.
सिंगर विपिन अनेजा इन दिनों इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के अपने नए गाने 'तेरे पास मैं' को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स से बेहद खुश हैं. उन्होंने इस गाने के पीछे की मेहनत और ए आर रहमान से मुलाकात पर बात की.
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कमाल कर रही है और इसके ट्रेंड्स ने ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया है. आलिया भट्ट की 'अल्फा' और अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' जैसी बड़ी फिल्मों के सामने शोज आधे होने के बावजूद, इस फिल्म ने अपने चौथे वीकेंड में शानदार प्रदर्शन किया है.
डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी की एक ऐसी कहानी लिखी है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. पहले हफ्ते में सिर्फ 12.25 करोड़ रुपये कमाने वाली इस फिल्म को ट्रेड पंडितों ने फ्लॉप मान लिया था. लेकिन मेकर्स की 'ऑडियंस फर्स्ट' स्ट्रेटेजी और इम्तियाज अली के भरोसे ने पूरा गेम पलट दिया.
'अल्फा' की रिलीज के बीच, दर्शकों की नजरें फिल्म की दूसरी लीड एक्ट्रेस शरवरी पर टिक गई हैं. साल 2021 में बंटी और बबली 2 से फ्लॉप शुरुआत करने वाली शरवरी के लिए साल 2026 एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित होने जा रहा है. 'मैं वापस आऊंगा' और 'अल्फा' के बाद उनके पास इस साल एक और फिल्म भी है.
डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' इस साल बॉलीवुड की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट बनकर उभरी है. पहले हफ्ते में महज 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने के बाद जहां ट्रेड पंडितों ने इसे फ्लॉप मान लिया था, वहीं फिल्म ने 20-30 साल पुराना बॉक्स ऑफिस ट्रेंड दोहराते हुए कमाल की वापसी की है.
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' का बॉक्स ऑफिस पर दम निकलता नजर आ रहा है. 150 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी ये फिल्म दूसरे वीकेंड में बड़ा जंप लेने में नाकाम रही. रविवार को इसका कलेक्शन, तीन हफ्ते पुरानी और इससे आधे शोज पर चल रही 'मैं वापस आऊंगा' से भी कम है.
डायरेक्टर इम्तियाज अली की भारत-पाक बंटवारे पर बेस्ड लव स्टोरी 'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार कर रही है. पहले वीकेंड में फीकी कमाई के बाद जिस फिल्म को ट्रेड एक्सपर्ट्स फ्लॉप मान रहे थे, उसने अपने तीसरे वीकेंड में ओपनिंग वीकेंड से दोगुनी कमाई की है. इस तरह का ट्रेंड बॉलीवुड में बहुत कम देखने को मिलता है.
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर पकड़ खोती नजर आ रही है. पहले हफ्ते में 70 करोड़ रुपये की दमदार कमाई करने वाली ये फिल्म लगातार नीचे की तरफ फिसल रही है. अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' और 'मैं वापस आऊंगा' के जबरदस्त क्रेज के बीच 'कॉकटेल 2' फंस गई है.
इम्तियाज अली की इमोशनल लव स्टोरी 'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस पर हर दिन इतिहास रच रही है. दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी की ये फिल्म तीसरे हफ्ते में भी पैर जमाए बैठी है. अक्षय कुमार की नई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के सामने भी, 'मैं वापस आऊंगा' ने अपने तीसरे शनिवार को तगड़ा जंप लिया.
डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसा असाधारण सफर तय कर रही है जिसे देखकर ट्रेड पंडित दंग हैं. तीसरे हफ्ते में अक्षय कुमार की बड़ी मल्टीस्टारर कॉमेडी वेलकम टू द जंगल की रिलीज और करीब 700 शोज कम होने के बावजूद, इस सीरियस-इमोशनल ड्रामा की रफ्तार दोगुनी हो गई है.
'धुरंधर 2' में गैंगस्टर उजैर बलोच और अब इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में दंगाई अफजल का हिंसक पाकिस्तानी किरदार निभाने वाले एक्टर दानिश पंडोर इन दिनों काफी चर्चा में हैं. महज 6 महीने के भीतर दो दमदार निगेटिव किरदारों से दर्शकों का ध्यान खींचने वाले दानिश ने अपने स्क्रीन टाइम और स्क्रिप्ट चॉइस पर खुलकर बात की है.
डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में वो कर दिखाया है, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. माउथ पब्लिसिटी के दम पर आगे बढ़ रही इस फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते में गजब की पकड़ दिखाई, नई फिल्म 'कॉकटेल 2' से भी बेहतर कमाई कर डाली है.
'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. दूसरे मंगलवार को बंपर जंप लेने के बाद, फिल्म ने दूसरे बुधवार (13वें दिन) भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी. हालांकि, फिल्म के शानदार सफर के सामने गुरुवार शाम से अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी 'वेलकम टू द जंगल' चैलेंज बनकर आ रही है.
इम्तियाज अली की भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर आधारित इमोशनल लव स्टोरी मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है. हालांकि, फिल्म के सामने अब सबसे बड़ा स्पीड ब्रेकर आने वाला है, क्योंकि गुरुवार शाम से अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल पेड प्रीव्यू के साथ थिएटर्स में दस्तक दे रही है.
डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस के पारंपरिक नियमों को तोड़कर एक सरप्राइज हिट बनने की राह पर है. इस इमोशनल लव स्टोरी को दर्शकों का ऐसा जबरदस्त 'वर्ड ऑफ माउथ' मिला कि इसने सोशल मीडिया के प्रोपेगैंडा और ट्रोल्स को पूरी तरह ठंडा कर दिया. इस फिल्म की सफलता ओरिजिनल और रिस्की कहानियों के लिए एक नई उम्मीद लाई है.
डायरेक्टर इम्तियाज अली की भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर आधारित लव स्टोरी मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस पर एक अभूतपूर्व और अद्भुत कहानी लिख रही है. जहां पहले हफ्ते के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स इसे फ्लॉप मानने की कगार पर थे, वहीं जनता के दमदार वर्ड ऑफ माउथ ने पासा पूरी तरह पलट दिया है.
'मैं वापस आऊंगा' में नसीरुद्दीन शाह ने बंटवारे का वो दर्द पर्दे पर उतारा है जिसे देखकर हर दर्शक की आंखें नम हो रही हैं. ये फिल्म याद दिलाती है कि बेबाक बयानों के चलते भले ही बॉलीवुड के फिल्ममेकर्स उनसे थोड़ा बचकर चलते हों, लेकिन उनका स्क्रीन पर होना भारतीय सिनेमा के लिए कितना जरूरी है.
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' में नसीरुद्दीन शाह ने बंटवारे, बिछड़न और अधूरे प्रेम की पीड़ा को बेहद प्रभावशाली ढंग से जीवंत किया है. उनकी संवेदनशील अदाकारी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरती है. 'मैं वापस आऊंगा' में नसीरुद्दीन शाह की मौजूदगी भारतीय सिनेमा में संवेदनशील और ईमानदार अभिनय की अहमियत को फिर से रेखांकित करती है.
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' को जनता और क्रिटिक्स से जबरदस्त पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. लेकिन कुछ लोग सोशल मीडिया पर इसे 'एंटी-धुरंधर' कहकर नीचे खींचने की कोशिश भी कर रहे हैं. लेकिन क्या ये फिल्म सच में पाकिस्तान के लिए सॉफ्ट है? या ये सिर्फ बंटवारे में उजड़ गए एक इंसान की बेहद इमोशनल प्रेम कहानी है?
कुछ दिन पहले इम्तियाज अली ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था, जिसपर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने अपने खास दोस्त को बधाई देने के साथ थोड़ा ट्रोल भी कर डाला. एक यूजर के कमेंट पर अनुराग ने जबरदस्त जवाब दिया, जो काफी वायरल हो रहा है.
इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की स्क्रीनिंग से रोते हुए एक शख्स का वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया ट्रोल्स ने इसे 'पेड पीआर' और 'ओवरएक्टिंग' बताया था. अब वीडियो में नजर आ रहे शख्स ने खुद सामने आकर अपनी दिवंगत दादी से जुड़ा एक बेहद इमोशनल सच बताया है, जिसने ट्रोल करने वालों की बोलती बंद कर दी है.