scorecardresearch
 

'मैं वापस आऊंगा' का स्लो होने से इनकार, अक्षय की फिल्म को भी दिखाया दम, तीसरे शनिवार फिर बढ़ी रफ्तार

इम्तियाज अली की इमोशनल लव स्टोरी 'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस पर हर दिन इतिहास रच रही है. दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी की ये फिल्म तीसरे हफ्ते में भी पैर जमाए बैठी है. अक्षय कुमार की नई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के सामने भी, 'मैं वापस आऊंगा' ने अपने तीसरे शनिवार को तगड़ा जंप लिया.

Advertisement
X
'मैं वापस आऊंगा' ने तीसरे शनिवार फिर पकड़ी रफ्तार (Photo: Screengrab)
'मैं वापस आऊंगा' ने तीसरे शनिवार फिर पकड़ी रफ्तार (Photo: Screengrab)

इम्तियाज अली की लव स्टोरी मैं वापस आऊंगा ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी वापसी की है कि फिल्म ट्रेड का इतिहास बदला जा रहा है. दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी की दमदार परफॉर्मेंस से सजी इस फिल्म को ऐसी तारीफें मिल रही हैं जिसका किसी ने पहले अनुमान भी नहीं लगाया था.

इन तारीफों का कमाल यह हुआ कि दूसरे हफ्ते में मैं वापस आऊंगा ने पहले हफ्ते से ज्यादा भीड़ जुटाई और अब तीसरे हफ्ते में यह, दूसरे हफ्ते से भी ज्यादा बड़ा कमाल कर रही है. इसी का असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर आ रहा है. बॉक्स ऑफिस के तीसरे वीकेंड में मैं वापस आऊंगा की रफ्तार पहले से भी तगड़ी होती नजर आ रही है.

मैं वापस आऊंगा का तीसरे शनिवार को कमाल

पहले हफ्ते के मुकाबले, इम्तियाज अली की फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 80% से ज्यादा कलेक्शन किया. शुक्रवार को तीसरे हफ्ते की तगड़ी शुरुआत करते हुए मैं वापस आऊंगा ने, पहले दोनों शुक्रवार से ज्यादा कलेक्शन किया था. अब शनिवार को हुए कलेक्शन के आंकड़े सामने आने लगे हैं.

सैकनिल्क का डेटा बताता है कि मैं वापस आऊंगा ने अपने तीसरे शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. अपने पहले शनिवार को फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और दूसरे को 4.35 करोड़ रुपये. यानी मैं वापस आऊंगा के इस शनिवार का कलेक्शन, ऑलमोस्ट पिछले शनिवार के बराबर है.

Advertisement

तगड़े कॉम्पिटीशन में कमाल कर रही है मैं वापस आऊंगा

याद रखने वाली बात यह है कि इम्तियाज अली की यह बंटवारे के बैकग्राउंड पर बनी लव स्टोरी एक सीरियस और इमोशनल फिल्म है. फिर भी वेलकम टू द जंगल जैसी धमाकेदार नई कॉमेडी और सिर्फ एक हफ्ते पुरानी कॉकटेल 2 जैसी फिल्मों के सामने इम्तियाज की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पैर जमाए बैठी है.

पहले 7 दिनों में सिर्फ 12 करोड़ रुपये के करीब कलेक्शन करने वाली मैं वापस आऊंगा अब तक 17 दिनों में करीब 42 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है, जबकि इसके सामने हर दिन नई फिल्में आती रहीं. पहले हफ्ते में ट्रेड एक्सपर्ट्स मैं वापस आऊंगा को फ्लॉप घोषित करने लगे थे.

मगर अपनी कहानी में इमोशंस को लेकर ईमानदारी बरतने वाली फिल्म क्या कमाल कर सकती है, यह अब बॉक्स ऑफिस पर नजर आ रहा है. मैं वापस आऊंगा सिर्फ हर दिन बेहतर नहीं हो रही, बल्कि यह भी दिखा रही है कि जनता में अभी भी बड़े पर्दे पर फिल्में देखने की आदत सांस ले रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement