'वेलकम टू द जंगल' बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्म है, जो लोकप्रिय वेलकम फ्रेंचाइजी का हिस्सा है. फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है. शुरुआत में इस फिल्म को क्रिसमस 2024 पर रिलीज करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन बाद में इसके निर्माण कार्य और पोस्ट-प्रोडक्शन प्रक्रिया में समय लगने के कारण रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई.
फिल्म में बॉलीवुड के कई बड़े और लोकप्रिय कलाकार नजर आने वाले हैं. प्रमुख कलाकारों में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ, डलेर मेहंदी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, उर्वशी रौतेला, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, विंदू दारा सिंह, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, पंकज धीर, पुनीत इस्सर, कीकू शारदा, फिरोज खान (अर्जुन), सुदेश बेरी और वृहि कोडवारा शामिल हैं.
फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल मई 2024 में पूरा कर लिया गया था. इसके बाद फिल्म के कई अन्य शेड्यूल की योजना बनाई गई. साथ ही, फिल्म में विजुअल इफेक्ट्स (VFX) से जुड़ा काम भी पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान किया जाना था. इन सभी कारणों से निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज को 2025 तक आगे बढ़ाने का फैसला किया.
अगस्त 2024 में निर्देशक अहमद खान ने जानकारी दी थी कि फिल्म की लगभग 70 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है. उन्होंने यह भी बताया था कि फिल्म का एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय शूटिंग शेड्यूल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अक्टूबर 2024 के दौरान आयोजित किया जाना था.
जनवरी 2026 में यह स्पष्ट किया गया कि फिल्म को 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त आज 22 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. मान्यता 48 साल की हो गई हैं. मान्यता के बर्थडे पर संजय दत्त ने अपनी लेडी लव के एक लविंग और इमोशनल पोस्ट शेयर की है.
परेश रावल ने लॉकडाउन के दौरान सुशांत सिंह राजपूत केस की कवरेज को एक 'सर्कस' और 'तमाशा' करार देते हुए कहा कि उन्हें इससे नफरत हो गई थी. उन्होंने राजनीति छोड़ने के फैसले पर भी खुलकर बात की और साफ कहा कि वो बार-बार झूठ बोलकर एक झूठा इंसान नहीं बनना चाहते थे
अक्षय कुमार और रवीना टंडन की फिल्म वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है. फिल्म में दोनों की सालों बाद रीयूनियन ने दर्शकों का दिल जीत लिया. अहमद खान ने बताया कि आखिर अक्षय-रवीना कैसे मिले.
ट्विंकल की नई पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है. ट्विंकल को बोल्ड और ग्लैमरस अवतार में देखकर फैंस मदहोश हो गए हैं.
अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी पकड़ बना ली है. बिना किसी 'ब्लॉकबस्टर ट्यूस्डे' ऑफर (सस्ते टिकट) के भी फिल्म ने मंगलवार को सोमवार से भी ज्यादा कलेक्शन किया है. फिल्म का ये जंप दिखा रहा है कि वर्किंग डेज में भी इसे अच्छे दर्शक मिल रहे हैं.
कंपोजर और सिंगर आनंद राज आनंद ने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं वो 9 साल तक सुसाइडल डिप्रेशन से जूझे और मेडिकेशन पर रहे. अपने उस दौर पर आनंद ने बात की है.
अजय देवगन स्टारर मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं बढ़कर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है. 'धमाल 4' का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन 65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिसने अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' (63.75 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है.
बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4', 'वेलकम टू द जंगल' और 'अल्फा' के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. जानिए किस फिल्म ने कितनी कमाई की, कौन सबसे आगे है और किसकी रफ्तार अब धीमी पड़ रही है.
अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म के लिए बुकिंग शुरुआत में बहुत स्लो नजर आई थी. लेकिन गुरुवार रात तक ठीकठाक टिकट एडवांस में बुक हो चुके थे. इस बुकिंग के हिसाब से 'धमाल 4' डबल डिजित ओपनिंग के लिए रेडी है.
अक्षय कुमार की नई फिल्म वेलकम टू द जंगल में कई सारे बदलाव किए गए हैं, जिससे एक्टर के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. अक्षय की पिछली सभी फिल्मों से ज्यादा बदलाव इस फिल्म में किए गए हैं.
अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल गया है. सेंसर ने इसमें 18 बदलाव किए हैं, जिसमें दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस के बिकिनी सीन्स पर कैंची चलने की बात सामने आई है.
'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार और रवीना टंडन के '20 साल से कहां थे तुम' वाले सीन पर राइटर फरहाद सामजी ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि कैसे शूटिंग के दौरान ये आइडिया आया और थिएटर में दर्शकों ने सीटियां बजा दीं.
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' के बजट पर डायरेक्टर अहमद खान ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म सिर्फ 125 करोड़ में बनी और रिलीज से पहले ही सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स से पूरा पैसा वसूल हो गया था.
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कमाल कर रही है और इसके ट्रेंड्स ने ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया है. आलिया भट्ट की 'अल्फा' और अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' जैसी बड़ी फिल्मों के सामने शोज आधे होने के बावजूद, इस फिल्म ने अपने चौथे वीकेंड में शानदार प्रदर्शन किया है.
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. आलिया भट्ट और शरवरी की नई रिलीज अल्फा के थिएटर्स में आने के बावजूद, अक्षय की फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बनाए रखी. 'भूत बंगला' के बाद अक्षय को इस साल लगातार दूसरी बड़ी हिट मिली है.
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं बढ़कर परफॉर्म कर रही है. फिल्म ने अपने पहले वर्किंग डेज के टेस्ट को शानदार तरीके से पास करते हुए पहले हफ्ते में दमदार कमाई कर ली है. फिल्म ने सिर्फ 7 दिनों में अक्षय की ही 'केसरी चैप्टर 2' का लाइफटाइम कलेक्शन पार कर डाला है.
अक्षय की फिल्म वेलकम टू द जंगल ने छह दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर डाली है. दो दिन पहले शानदार मंगलवार के बाद, बुधवार को भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है. इंडिया के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी इसे काफी पसंद किया जा रहा है.
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल (वेलकम 3) बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने मंगलवार को 'ब्लॉकबस्टर ट्यूस्डे' टिकट ऑफर का पूरा फायदा उठाया और सोमवार के मुकाबले बेहतर कलेक्शन लेकर आई. ये फिल्म पहले हफ्ते में 96-98 करोड़ कमाने की तैयारी में दिख रही है.
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, लेकिन फिल्म देखने के बाद फैंस के मन में एक ही सवाल है कि टीज़र में दिखने वाले संजय दत्त फिल्म से गायब क्यों हैं? अब डायरेक्टर अहमद खान ने इस सस्पेंस से पर्दा उठा दिया है.
3 जुलाई को बॉलीवुड से अल्फा, बेबी डू डाई डू, साउथ की नागबंधम और हॉलीवुड की द डेथ ऑफ रॉबिन हुड जैसी बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं. ये मूवी 'वेलकम टू द जंगल' के लिए चुनौती साबित हो सकती है.
डायरेक्टर इम्तियाज अली की भारत-पाक बंटवारे पर बेस्ड लव स्टोरी 'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार कर रही है. पहले वीकेंड में फीकी कमाई के बाद जिस फिल्म को ट्रेड एक्सपर्ट्स फ्लॉप मान रहे थे, उसने अपने तीसरे वीकेंड में ओपनिंग वीकेंड से दोगुनी कमाई की है. इस तरह का ट्रेंड बॉलीवुड में बहुत कम देखने को मिलता है.