अभिजीत दिपके ने कहा- जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. (Photo: PTI) सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया है. वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में 28 जून से अनशन पर थे. उन्होंने बताया कि उन्होंने 26 दिनों बाद अपना अनशन समाप्त किया है.
इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा, हमें राहत है कि सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म कर दिया है. लेकिन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.
DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान मेट्रो स्टेशन शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे.
CJP छात्रों पर 20 जुलाई को हुई कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करने के लिए एक वेबसाइट लॉन्च करेगा.
मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं.
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, 'हमने दो घंटे तक क्रेंद्रीय मंत्री से हमारी मांगों पर चर्चा की. हमारी दो मांगों पर केंद्र सरकार की ओर से हमें पॉजीटिव रिसपॉन्स मिला. वहीं शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर मंत्री ने पीएम से चर्चा की बात कही है. सरकार को हमने बता दिया है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग नॉन-निगोशिएबल है.
कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका के साथ बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि हमने उनकी (CJP) की मांगे सुन ली हैं. शनिवार को एक बार फिर इस पर चर्चा की जाएगी.
कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के बीच एक बैठक हुई। दोनों पक्षों में 10 मिनट तक बातचीत की गई. CJP की तीन मांगों पर दोनों गुटों के बीच चर्चा की गई.
CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने पर खुशी जताई. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने वांगचुक को अलग-थलग रखा और विपक्षी सांसदों तथा CJP के सदस्यों को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई.
कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर अपनी पत्नी सुनीत वीर सिंह के साथ जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रोटेस्ट में पहुंचे. उन्होंने कहा कि ये अच्छी बात है कि सरकार के साथ बातचीत हो रही है. उम्मीद है इससे कुछ अच्छा रास्ता निकलेगा. मैं यहां इतिहास का हिस्सा बनने आया हूं.
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रवक्ता रत्ना सिंह ने दिल्ली के वकीलों से हिरासत में लिए गए लोगों को छुड़ाने में मदद करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि पुलिस लोधी रोध और निजामुद्दीन में चेकपॉइंट लगाकर ऑटो-रिक्शा और कैब से आने-जाने वाले युवाओं को हिरासत में ले रही है; पुलिसकर्मी वकीलों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं.
CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि हम एक वेबसाइट शुरू कर रहे हैं, जहां घायल प्रोटेस्टर्स और पुलिस की मारपीट का शिकार हुई लोग इसमें शामिल पुलिसकर्मियों की तस्वीरें अपलोड कर सकेंगे. हम उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे. अगर दिल्ली पुलिस FIR दर्ज नहीं करती है, तो हम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे.
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रंका ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को संबोधित किया. उन्होंने प्रोटेस्टर्स से कहा कि आप लोगों की वजह से सब डरे हुए हैं. कल रात 12.30 वीडियो जारी किया है. पता नहीं है मोदी जी की नींद उड़ गई है या उन्हें नींद आ नहीं रही'. मोदी जी ने कहा कि सरकार युवाओं को लेकर गंभीर है. मोदी जी से हमारी यही मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए.
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता दीपक बालियान ने कहा कि 20 छात्रों की जान चली गई. धर्मेन्द्र प्रधान का जब इस्तीफा होगा तभी जिम्मेदारी और जबावदेही तय होगी. तब तक वे अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तब तक यह प्रोटेस्ट जारी रहेगा.
दिल्ली के पटेल चौक मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया है. मेट्रो गेट के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार सुबह 17 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया. इससे पहले DMRC ने 23 जुलाई को 16 प्रमुख स्टेशनों को बंद करने की घोषणा की थी.सेवा तीर्थ मेट्रो गेट के बाहर भी सन्नाटा पसरा हुआ है.
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन मध्य दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे. जिन स्टेशनों को बंद रखा जाएगा, उनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान शामिल हैं.
PM मोदी ने कहा कि मैं सोनम वांगचुक से आग्रह करता हूं की वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन फिर से प्राप्त करें.
सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 'केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह व लेह-लद्दाख की 'एपेक्स बॉडी' के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैंने 26 दिनों के बाद अपना अनशन समाप्त किया.' वागंचुक ने बताया, इससे पहले अलग-अलग राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे मिलकर या पत्र लिखकर अनशन तोड़ने का आग्रह किया था. यह कदम विभिन्न शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. मैं बहुत जल्द एक अलग वीडियो में इन शर्तों के बारे में विस्तार से बताऊंगा. इस बीच, मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि कहीं भी किसी भी तरह की हिंसा न होने देने को लेकर बहुत सतर्क रहें.
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ मुलाकात के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया है. सोनम वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन के समर्थन में 28 जून से अनशन पर थे.